{"_id":"6a99d3cd1646dbcbca07e136","slug":"teenagers-body-found-on-railway-track-murder-suspected-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-161665-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: रेलवे ट्रैक से मिला किशोर का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: रेलवे ट्रैक से मिला किशोर का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
फाइल फोटो-18-आयुष यादव। स्रोत: परिजन
- फोटो : 1
अल्लीपुर। घर से शाम को निकले किशोर का बृहस्पतिवार सुबह शव मलवां थाना क्षेत्र के कोराईं के मजरे बुधइयापुर गांव के सामने अप-डाउन लाइन के बीच दो हिस्सों में मिला। किशोर का मोबाइल फोन भी ट्रैक के पास मिला। परिजन ने किशोर की हत्या के बाद शव ट्रैक पर फेंकने की आशंका जताई है।
हुसैनगंज थाने के मवई गांव के हरि सिंह का पुरवा निवासी वीरेंद्र सिंह का पुत्र आयुष यादव (17) संकटा प्रसाद इंटर कॉलेज मवई में कक्षा 11 का छात्र था। आयुष के फूफा देवेंद्र कुमार ने बताया कि वीरेंद्र कुमार बंगलूरू में निजी नौकरी करते हैं।
आयुष मां शीलू के साथ गांव में रहता था। वह बुधवार शाम को घर से निकला था। रात करीब नौ बजे तक मां से बातचीत हुई थी। बातचीत के दौरान उसने शहर में होने की बात कही थी। इसके बाद मोबाइल बंद हो गया था। उसके पास कोई साधन नहीं था।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक शहर से करीब तीन किलोमीटर दूर है। ऐसे में रात को अकेले किन स्थितियों में आयुष पहुंचा होगा यह संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। ट्रैक पर दो हिस्सों में शव मिला है। आशंका जताई कि हत्या के बाद ट्रैक पर किसी ने शव को रखा होगा।
प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज ने बताया कि परिजन और ग्रामीणों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और रेलवे कर्मियों से पूछताछ के बाद हालात साफ हो जाएंगे।

फाइल फोटो-18-आयुष यादव। स्रोत: परिजन- फोटो : 1