{"_id":"578bc8374f1c1b9132c4b972","slug":"by-police-jeep-son-died-moter-seriosly-injuered","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की गाड़ी से ठोकर बेटे की मौत, मां घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस की गाड़ी से ठोकर बेटे की मौत, मां घायल
kushinagar
Updated Sun, 17 Jul 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : santosh verma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामकोला। थाना क्षेत्र में स्थित सीएचसी पर रविवार को देर शाम डॉक्टर को दिखाकर बाइक से घर लौट रहे मां व बेटे को पुलिस की गाड़ी ने नगर पंचायत कार्यालय के पास ठोकर मार दिया। इस दुर्घटना में बाइक सवार मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस के लोग ही गाड़ी पर बैठाकर रामकोला सीएचसी ले गए और दोनों की हालत गंभीर होते देखकर वहां से चले गए। उधर, बेटे की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उसकी रास्ते में ही मौत हो गई।
रामकोला थाना क्षेत्र के अहिरौली कुसुम्ही गांव निवासी 25 वर्षीय विपिन श्रीवास्तव अपनी मां 55 वर्षीय मीना श्रीवास्तव को रविवार को देर शाम को बाइक पर बैठाकर डॉक्टर को दिखाने रामकोला सीएचसी गए हुए थे। डॉक्टर को दिखाकर लौटते समय नगर पंचायत कार्यालय के पास पुलिस की जीप ने बाइक को ठोकर मार दी। इस दुर्घटना में मां-बेटे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस के लोग ही रामकोला सीएचसी ले आए और यहां दोनों की हालत गंभीर देखकर वहां से कुछ ही देर में चले गए। उधर, डॉक्टरों ने विपिन की हालत गंभीर होने पर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज तथा मां को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय विपिन की रास्ते में ही मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर रामकोला सीएचसी पर घायलों के परिवार के अन्य सदस्य भी पहुंच गए थे।