{"_id":"5ccc853dbdec22074407d08d","slug":"61556907325-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलिंडर में रिसाव से लगी आग, पत्नी को बचाने में पति झुलसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सिलिंडर में रिसाव से लगी आग, पत्नी को बचाने में पति झुलसा
Sat, 04 May 2019 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
खाना बनाते समय गैस सिलिंडर से लगी आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। पडरौना नगर के इंदिरानगर के जमालपुर मोहल्ले में शुक्रवार की रात करीब आठ बजे रसोईघर में खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में आग लग गई। पत्नी के बचाव में पहुंचे पति ने जलता सिलिंडर बाहर फेंक दिया। इस दौरान वह झुलस गए। आग से दो कमरों में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना के बाद आसपास के लोग जुट गए और प्रयास कर आग पर काबू पाया। घटना में मकान का निचला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
जमालपुर मोहल्ला निवासी आफताब आलम के मकान में पिपरा बाजार क्षेत्र के रहने वाले एमआर अमीर सुहेल किराएदार हैं। मकान के भूतल पर अमीर सुहेल परिवार सहित रहते हैं। शुक्रवार की रात आठ बजे के करीब उनकी पत्नी रसोईघर में खाना बना रही थीं। उसी दौरान गैस सिलिंडर में आग पकड़ ली। पत्नी की चीख पुकार सुनकर पति बचाव में पहुंच गए।
पत्नी, माता-पिता और बच्चों को बाहर निकालने के बाद जलते सिलिंडर को अमीर सुहेल बाहर फेंके, लेकिन उसी दौरान झुलस भी गए। घटना के बाद जुटे आसपास के लोगों ने आग बुझाई, लेकिन तब तक घर में रखा फ्रीज, कूलर, एसी, बिस्तर, कपड़ा व खाने-पीने के सामान, बर्तन आदि जलकर नष्ट हो गया। घटना से काफी देर तक अफरातफरी का माहौल कायम रहा।