फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   किशोरी संग दुष्कर्म की कोशिश

किशोरी संग दुष्कर्म की कोशिश

Tue, 30 Apr 2019 12:35 AM IST
kushinagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 30 Apr 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
किशोरी संग दुष्कर्म की कोशिश
marital rape - फोटो : pexels.com
खड्डा। घर में घुस कर दो लोगों ने किशोरी संग सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की। शोर सुनकर किशोरी के चाचा पहुंचे, तब तक आरोपी भाग निकले। ऐसा आरोप लगाते हुए पीड़ित की तरफ से पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि सोमवार को खेती के काम से उसके माता- पिता बाहर गए थे। आरोप है कि नगरपंचायत खड्डा निवासी एक किशोर व पीड़िता के गांव का एक युवक दोपहर में बाइक से पहुंचे। दोनों युवक उसके घर में घुस गए। उसे अकेली पाकर हाथ पैर बांध कर मनमानी करने की कोशिश की। शोर सुनकर बगल में रहने वाले उसके चाचा पहुंच गए। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले। एक आरोपी का मोबाइल उसके घर में ही छूट गया। शाम को घर पहुंचे माता- पिता ने किशोरी को साथ लेकर थाने पहुंच आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दी। दूसरी तरफ आरोपियों के परिजनों ने बचाव में कहा कि फोन करके लड़कों को किशोरी ने घर बुलाकर झूठी कहानी गढ़ दी। गलत तरीके से फंसाने की साजिश का आरोप मढ़ा है। एसओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर छानबीन की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed