फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   meyhem in village

कमलेश की मौत की सूचना मिलते ही मचा कोहराम

Wed, 26 Sep 2018 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 26 Sep 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
meyhem in village
मौत की सूचना पर मचा काेहराम
कप्तानगंज। पिस्टल साफ करते समय गोली लगने से घायल गोंडा के छपिया थाने में तैनात दरोगा कमलेश सिंह की उपचार के दौरान लखनऊ में मौत की सूचना मिलते ही उनके पैतृक गांव कप्तानगंज क्षेत्र के सुम्हाखोर में कोहराम मच गया। उनकी बूढ़ी मां और पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन

 

सुम्हाखोर निवासी 58 वर्षीय कमलेश एक सप्ताह पूर्व थाने में पिस्टल साफ करते दौरान गोली लग जाने से घायल हो गए थे। उन्हें मेडिकल कॉलेज से पीजीआई लखनऊ रेफर किया गया था। उपचार के दौरान बुधवार को भोर में उनकी मौत हो गई। गांव के लोगों ने बताया कि रामजीवन सिंह के चार पुत्रों में कमलेश सिंह सबसे बड़े थे। बहन की शादी पहले काफी पहले हो गई थी।

विज्ञापन

 

दूसरे नंबर के भाई वीरेंद्र, तीसरे दिनेश और चौथे गोरख हैं। सभी भाई दस वर्षों से अलग-अलग रहते हैं। 84 वर्षीय बूढ़ी मां बइला देवी गांव में रहती हैं। उनके पिता की मृत्यु 10 वर्ष पूर्व हो गई थी। 20 वर्षों से कमलेश सिंह का परिवार गोरखपुर में रहता है। परिवार में उनकी पत्नी श्रीमती देवी, चार पुत्रियां व एक पुत्र है। सबसे बड़ी पुत्री उषा और रिंकी की शादी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

25 वर्षीय पुत्र राम सिंह शादीशुदा हैं और दिल्ली की एक निजी कंपनी में इंजीनियर हैं। जबकि 22 वर्षीय करिश्मा सिंह और 20 वर्षीय काजल सिंह की अभी शादी नहीं हुई है। बेटी करिश्मा निजी बैंक में काम करती है। जबकि बेटी काजल लेखपाल है। गांव के पूर्व प्रधान और दरोगा के मित्र विजय बहादुर सिंह ने बताया कि नौकरी के दौरान हर समय गांव की समस्या को दूर करने में कमलेश सिंह मदद करते थे। लोगों के सुख-दु:ख में उनकी सहभागिता थी। उनकी मौत से गांव के लोग गमगीन है।


 

उनके घर के बगल के रहने वाले वकील सिंह, रामजनम, रामानंद, श्रीभागवत सिंह, ध्रुव सिंह ने बताया कि गांव उनका आना जाना बहुत कम था, जब भी आते थे तो सबका हालचाल पूछते थे और लड़की-लड़के की शादी में पूरे गांव के लोगों को बुलाते थे। मृदुभाषी होने की वजह से सभी के चहेते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed