फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   रेप पीड़िता किशोरी ने बच्ची को जन्म दिया

रेप पीड़िता किशोरी ने बच्ची को जन्म दिया

Fri, 14 Sep 2018 12:07 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
रेप पीड़िता किशोरी ने बच्ची को जन्म दिया
रेप पीड़िता किशोरी ने बच्ची को जन्म दिया
विज्ञापन

22 जुलाई को पुलिस ने दर्ज किया था आरोपी पर केस
अमर उजाला ब्यूरो
रामकोला। क्षेत्र के एक गांव की रेप पीड़िता किशोरी ने गुरुवार को एक सरकारी अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया। शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ रेप का आरोपी इस वक्त दुबई में है। पुलिस ने इस मामले में 22 जुलाई को ही मुकदमा दर्ज किया था, लेकिन अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इधर, बच्ची के जन्म के बाद पीड़िता की समस्याएं और बढ़ गई हैं।

रामकोला थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी का आरोप है कि उसके घर के बगल में रहने वाले युवक ने उसे डेढ़ साल पहले शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए। जब पता चला कि उसे गर्भ ठहर गया है तो वह दुबई चला गया। कुछ दिनों बाद उसकी दशा देख घरवालों ने पूछा। तब किशोरी ने घरवालों को मामले की जानकारी दी। किशोरी को लेकर उसकी मां आरोपी के घर गईं और उसका विवाह युवक से कराने का आग्रह किया, लेकिन आरोपी के घर वालों ने उन्हें भगा दिया। तब पीड़िता को लेकर घरवाले रामकोला थाने गए और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने 22 जुलाई को आरोपी युवक पर रेप सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया। उसके बाद से किशोरी अपने माता-पिता के ही साथ है। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आगे कोई कार्रवाई नहीं की। उधर, प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई चल रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी कराया है। आरोपी को दुबई से बुलवाने के लिए उसके परिवार के लोगों पर दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed