{"_id":"5d110b818ebc3e56812ab7d7","slug":"15613981275-kushinagar-news32","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोखरे में डूब गया किशोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पोखरे में डूब गया किशोर
Mon, 24 Jun 2019 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
kushinagar
kushinagar
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
death
नेबुआ रायगंज। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के नौरंगिया स्थित शिव मंदिर पोखरे में सोमवार को मछली पकड़ते गए पांचवीं के कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई।
गांव के लोगों ने बताया कि जीउत का 13 वर्षीय बेटा राजकुमार कक्षा पांचवीं में पढ़ता था। वह सोमवार को गांव के शिव मंदिर के समीप बने पुराने पोखरे में मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। साथ में गए बच्चों ने शोर मचाया तो गांव के लोग जुट गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर छात्र को पोखरे से ढूंढ कर बाहर निकला गया। गांव के लोग आनन-फानन में छात्र को प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने देखते ही छात्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं बेटे की मौत की खबर सुनकर मजदूरी करने गया पिता बेसुध हो गया। गांव के लोगों ने बताया कि अब जीउत के पास चार वर्षीय पुत्र और 2 छोटी बेटियां बची हैं। मृत छात्र सबसे बड़ा था। परिजनों ने शाम को अंतिम संस्कार कर दिया।