{"_id":"5d110b7d8ebc3e73db1cddd3","slug":"156139812419-kushinagar-news182","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से पिकअप चालक और किसान की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
करंट से पिकअप चालक और किसान की मौत
Mon, 24 Jun 2019 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
kushinagar
kushinagar
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार/दुदही। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के खैरटिया शीतलापुर गांव में करंट से पिकअप चालक और विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बंगालीपट्टी के देवीपुर गांव में किसान की मौत हो गई।
पकड़ियार बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, विशुनपुरा के दुदही बाजार का रहने वाला 40 वर्षीय अशोक रौनियार पिकअप से खाद लेकर पकड़ियार बाजार आया था। खाद उतारने के बाद शाम को वह जगदेवा निवासी रिश्तेदार संजय रौनियार के घर पहुंचा। रात में भोजन करने के बाद छत पर सोने चला गया। देर रात जब वह उठा था तभी छत से गुजर रही एचटी लाइन की चपेट में आ गया। अशोक की मौके पर ही मौत हो गई। रात में ही घरवाले पहुंचे और बिना पुलिस को सूचना दिए भोर में उसे पिकअप में लादकर घर लेते गए।
वहीं दुदही प्रतिनिधि के अनुसार, विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बंगालीपट्टी के देवीपुर में करंट की चपेट में आने किसान की मौत हो गई। लोगों ने बताया कि बंगालीपट्टी के देवीपुर निवासी 50 वर्षीय सूर्यनाथ सिंह पुत्र हीरा सिंह को स्विच बोर्ड बंद करते दौरान करंट की चपेट में आ गए। आनन- फानन में परिजन उन्हें पहले जिला अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।