{"_id":"5d0e2a9a8ebc3e324c3ae999","slug":"156120948115-kushinagar-news194","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर में जमीन के लिए वृद्ध पिता को पीटकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कुशीनगर में जमीन के लिए वृद्ध पिता को पीटकर मार डाला
Sat, 22 Jun 2019 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खड्डा(कुशीनगर)। खड्डा क्षेत्र के विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में शुक्रवार की रात जमीन के लिए बेटे ने वृद्ध पिता को लकड़ी के पीढ़े से पीटकर मार डाला। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बड़े बेटे की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।
यहां के 65 वर्षीय रामअवध वर्मा के चार बेटे हैं और चारों अलग रहते हैं। बड़े बेटे बांके का आरोप है कि उसका दूूसरे नंबर का भाई सुभाष आपराधिक प्रवृत्ति का है। घरों से चोरी करना, खेत से फसल काट लेने जैसे गलत काम करता करने के साथ शराब पीकर उत्पात मचाता है। पैतृक जमीन के बंटवारे में पिता को जीविकोपार्जन के लिए कुछ हिस्सा मिला था। उसमें भी सुभाष ही खेती करता था।
पिता रामअवध ने जमीन अपने कब्जे में ले ली। इससे नाराज सुुुभाष शुक्रवार की शाम उनको मारने के लिए ढूंढने लगा। डर के मारे वह पड़ोसी के घर में छुप गए थे। सुभाष की पत्नी ने इसकी जानकारी दे दी। सुभाष वहां पहुंचा और लकड़ी के पीढ़े से पीट कर घायल कर दिया। सिर फूट जाने से वह खून से लथपथ होकर गिर गए तो सुभाष भाग गया।
विज्ञापन
बाद में जानकारी होने पर भीड़ जुट गई। हालत बिगड़ने पर देर रात उन्हें एंबुलेंस से तुर्कहा सीएचसी ले जाया गया। डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। एसओ संजय सिंह ने बताया कि मृतक के बड़े बेटे बांके की तहरीर पर आरोपी सुभाष के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पुलिस की हिरासत में है और पूछताछ की जा रही है।