फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   सोहदो के विरुद्ध छेड़छाड़ का दिया तहरीर

सोहदो के विरुद्ध छेड़छाड़ का दिया तहरीर

Thu, 20 Jun 2019 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
सोहदो के विरुद्ध छेड़छाड़ का दिया तहरीर
नाराज होकर घर से निकली किशोरी से छेड़खानी
विज्ञापन

गुहार पर मदद करने वाले युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया
पीड़ित मां ने हिरासत में लिए गए युवक को बताया निर्दोष, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
खड्डा। मां की डांट से नाराज होकर घर से जा रही किशोरी से रास्ते में तीन शोहदे छेड़खानी करने लगे। उसकी गुहार पर पहुंचे दंपती ने उसे अपने कमरे में पनाह दी। इधर किसी ने पुलिस को गलत सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे से किशोरी को बरामद किया। मदद करने वाले युवक को ही हिरासत मेें लेकर थाने चली गई। बाद में थाने पहुंची किशोरी की मां ने युवक को निर्दोष बताया और तीनों शोहदों के खिलाफ तहरीर दी।

पीड़ित किशोरी के मुताबिक दो महीने से शोहदे उसके पीछे पड़े है। किसी काम से बाहर निकलने पर शोहदे रास्ते में घेर कर उसके साथ अश्लील हरकत करते हैं। विरोध करने पर उसके गरीब माता-पिता के साथ मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। बुधवार को मां की डांट से दुखी होकर वह घर से निकल गई। शोहदे भी पीछे लग गए। दिन भर भटकने के बाद शाम को परिचित महिला से मिली। उसी के साथ उसके कमरे पर चली गई। महिला व उसके पति ने किशोरी को कमरे में सुरक्षित कर परिजनों को बुलाने चले गए। उसी बीच किसी ने पुलिस को गलत सूचना दे दी। पुलिस पहुंची और किशोरी को तो उसके माता-पिता को सौंप दिया। लेकिन, उसकी मददगार महिला के पति को हिरासत में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस पहुंची और एक कमरे से किशोरी को बरामद किया। मौजूद युवक को हिरासत में लेकर सत्यता की जांच की जा रही है। निर्दोष होने पर छोड़ दिया जाएगा। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed