{"_id":"5d0bcd3e8ebc3e667f4c4f65","slug":"156105451115-kushinagar-news178","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने शहर में अतिक्रमण हटवाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एसडीएम ने शहर में अतिक्रमण हटवाया
विज्ञापन
सड़क किनारे अतिक्रमण हटवाया
पुलिस की मौजूदगी में अभियान चलाकर हुई कार्रवाई
पडरौना। नगर की सड़कों के किनारे हुए अतिक्रमण पर बृहस्पतिवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। जिसमें करीब 12 दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला गया। एसडीएम ने चेताया कि दूसरी बार अतिक्रमण होने पर दस हजार रुपये का जुर्माना और तीसरे बार अतिक्रमण होने पर जेल भेज जाएगा।
शहर की सड़कों के किनारे पटरी और ठेला व्यवसायी दुकानें लगाते रहे हैं। इसके अलावा कई दुकानदार भी सड़कों तक सामान रख देते हैं। इससे सुबह चौड़ी दिखने वाली सड़क दिन चढ़ने के साथ संकरी हो जाती है। जाम में फंसे लोगों को चिलचिलाती धूप में परेेशानी तो उठानी ही पड़ती है, साथ ही जाम से जल्दी निकलने की चक्कर में कई बार लोग चोटिल हो जाते थे। इसके अलावां लोगों को जाम से झुटकारा दिलाने के लिए पुलिस को भी घंटो मशक्कत करनी पड़ती है। इसको गंभीरता से लेते हुए एसडीएम रामकेश यादव और कोतवाल मिथिलेश राय की अगुवाई में पुलिस फोर्स तथा राजस्व टीम के साथ शहर के तिलक चौक से लेकर सुुुुभाष चौक और रामकोला रोड स्थित रोजवेज बस स्टैंड तक अभियान चलाकर सड़क के किनारे हुए अतिक्रमण को हटाया गया।
एसडीएम रामकेश यादव ने बताया कि शहर की सड़कों के किनारे हुए अतिक्रमण से सड़कों पर आय दिन जाम लगने की शिकायतें मिल रहीं थी। इसको गंभीरता से लेते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई, जिसमें करीब 12 दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया है। दुकानदारों को हिदायत दी गई है कि निर्धारित सीमा के तहत ही अपनी दुकानों के सामन रखे। दोबारा अतिक्रमण करने पर दस हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा और नहीं मानें तो जेल भेजा जाएगा।