फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   छात्रों में हुआ विवाद, दो छात्र गिरफ्तार

छात्रों में हुआ विवाद, दो छात्र गिरफ्तार

Tue, 24 Jul 2018 11:37 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Tue, 24 Jul 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
छात्रों में हुआ विवाद, दो छात्र गिरफ्तार
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
कसया। बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर में मंगलवार को मामूली बात को लेकर हुए विवाद में एक छात्र घायल हो गया। उसके बाद घायल छात्रों पर चाकू से प्रहार करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर दो आरोपित छात्रों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। रामकोला थाना क्षेत्र के गांव नौंगावा निवासी विशाल गुप्त ने तहरीर में बताया है कि दिन के दो बजे सभी छात्र कॉलेज से बाहर निकल रहे थे। तभी गेट पर एक छात्र का पैर उसके पैर से दब गया। इस पर अजीत पांडेय, कृष्णा, मनौव्वर व अजय ने उसके ऊपर हमला बोल दिया। इसी बीच सिर के पिछले हिस्से पर चाकू से प्रहार कर दिया, जिससे विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में पुलिस ने आरोपित चार छात्रों में से मनौव्वर व कृष्णा उर्फ किशन को गिरफ्तार कर लिया। एसओ कसया शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित दो छात्र गिरफ्तार कर लिए गए हैं। शेष दो की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed