फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi crime news

कौशांबी: जमीन पर कब्जे के लिए मांगी दस लाख की रंगदारी

Sun, 19 Feb 2023 09:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 19 Feb 2023 09:35 PM IST
विज्ञापन
kaushambi crime news
जमीन पर कब्जे के लिए मांगी दस लाख की रंगदारी
विज्ञापन

- माफिया अतीक अहमद के साढ़ू समेत चार के खिलाफ केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर पूरामुफ्ती पुलिस ने बाहुबली अतीक अहमद के साढ़ू समेत चार लोगों के खिलाफ रंगदारी मांगने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। केस दर्ज कर पुलिस चारों आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
पूरामुफ्ती थाने के न्यू मार्केट शिवाला बम्हरौली निवासी अब्दुल दानिश ने बताया कि मोहम्मदपुर ताल्लुका इब्राहिमपुर में उसकी पुश्तैनी जमीन है। जिस पर वह खेती भी करता है और कुछ जमीन पर डेयरी फार्म खोल रखा है। मंगलवार को वह डेयरी जा रहा था, इसी दौरान अतीक अहमद का गैंगस्टर साढ़ू मो. तारिक अपने भाई कमर सईद और शाहिद व मो.अमन के साथ मिलकर उसे रोक लिया। आरोप है कि उन लोगों ने मारपीट कर दस लाख रुपये रंगदारी मांगी। इन्कार करने पर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी।
विज्ञापन

दानिश के अनुसार एक महीना पहले भी वह कनपटी पर तमंचा सटाकर एक लाख रुपये छीन चुका है। पीड़ित ने थाने जाकर घटना की तहरीर दी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। नाराज पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस आयुक्त से की। पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा के निर्देश पर शनिवार शाम पूरामुफ्ती पुलिस ने चारों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही चारों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed