{"_id":"575b0a5c4f1c1b3b0c9c58c1","slug":"rap-in-saini","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनी में किशोरी से दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सैनी में किशोरी से दुराचार
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sat, 11 Jun 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
crime
सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी बुधवार की शाम खेत की ओर गई थी। इसी दौरान पड़ोस का रहने वाला युवक अकेली देख उसे दबोच कर खेत में उठा ले गया और उसके साथ दुराचार किया। हवस मिटाने के बाद युवक कहीं भी शिकायत पर किशोरी को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। युवक के चंगुल से छूटी किशोरी रोते हुए घर पहुंची।
बेटी की दशा देख परिजनों के होश उड़ गए। बृहस्पतिवार को भुक्तभोगी पिता किशोरी को लेकर थाने पहुंचा और घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़ित पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पड़ोसी युवक की करतूत के बाद से पीड़ित परिवार सहमा हुआ है। सैनी कोतवाल ने बताया कि पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। तहकीकात के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।