{"_id":"57c32afe4f1c1b4a38d5086e","slug":"english-wine","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंग्रेजी के नाम पर बेची जा रही है मिलावटी शराब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंग्रेजी के नाम पर बेची जा रही है मिलावटी शराब
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Mon, 29 Aug 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे के शौकीनों को विदेशी मदिरा के नाम पर केमिकल युक्त नकली शराब की बोतल थमाई जा रही है। गैर प्रांत से आ रही यह मिलावटी शराब इतनी अधिक नशीली होती है कि पीने वाले के कदम लड़खड़ाने लगते हैं। इस गोरखधंधे में लिप्त कारोबारी अपनी जेब भरने में मस्त रहते हैं। वहीं, आबकारी विभाग को जांच पड़ताल की फुर्सत नहीं है। ऐसे में नशे के शौकीनों को मिलावटी शराब भारी पड़ सकती है।
नशे के शौकीनों के लिए अंग्रेजी शराब की लत जानलेवा सबित हो सकती है। जानकारों का कहना है कि इलाके में सक्रिय कारोबारियों का एक गुट ब्रांडेड के नाम पर नकली शराब की बोतल हूबहू पैकिंग में सप्लाई करता है। इसे कारोबारी अपने नेटवर्क के जरिए अड्डे पर सप्लाई करने के लिए रात के अंधेरे में खेप पहुंचा देते हैं। हर एक बोतल में कई गुना अधिक आमदनी की लालच में दुकानदार इसे बेचने के लिए आसानी से रख लेते हैं।
बताते हैं कि पड़ोसी जनपद के रास्ते से आने वाली यह नकली शराब इन दिनों कारोबारियों के लिए कमाई का अच्छा-खासा जरिया बन गई है।
शराब के एक पुराने कारोबारी नाम नहीं छापने की शर्त पर बताते हैं कि नकली शराब की बिक्री आबकारी विभाग की शह पर होती है। इससे ठेकेदार, सेल्स मैन से लेकर विभागीय अधिकारियों की बल्ले-बल्ले रहती है। इस बारे में जिला आबकारी अधिकारी से जानकारी लेने का प्रयास किया गया। पर, उनसे बात नहीं हो सकी।