फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime-news

सड़क हादसे में फतेहपुर के दो गल्ला व्यापारियों की मौत

Sat, 11 Apr 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sat, 11 Apr 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
crime-news
सिराथू/कड़ा (कौशाम्बी)। तगादा करके बाइक से घर लौट रहे फतेहपुर के गल्ला व्यापारी पंचम उर्फ छोटेलाल (38) और बनारसी लाल (50) की सड़क हादसे में मौत हो गई। हाईवे पर सैनी इलाके में इन्हें इलाहाबाद की ओर से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया। मृतक चचेरे भाई भी हैं। उधर, हादसा करके भाग रहे चालक को ट्रक समेत स्थानीय लोगों ने दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


पड़ोसी जनपद फतेहपुर के दीदारपुर (सेमरहटा) कोतवाली धाता निवासी पंचम उर्फ छोटेलाल और उसका चचेरा भाई बनारसी लाल दोनों गल्ले की खरीद-फरोख्त का कारोबार करते थे। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक शनिवार की सुबह दोनों एक ही बाइक से तगादा करने के लिए कौशाम्बी के लिए निकले थे। बताया जाता है कि कल्यानपुर (कोखराज) के एक व्यापारी के यहां से तगादा करके दोनों घर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अपराह्न करीब एक बजे जैसे ही इनकी बाइक संपर्क मार्ग से निकलकर कमासिन (सैनी कोतवाली) के समीप इलाहाबाद-कानपुर मुख्यमार्ग पहुंची। इलाहाबाद की तरफ से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर लगने से दोनों बाइक समेत सड़क पर गिर गए। गिरने के बाद तेज रफ्तार ट्रक दोनों को कुचलते हुए निकल गया। इससे इनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उधर, हादसा हुआ देख मौके पर हड़कंप मच गया। चीखते-चिल्लाते स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने बाइक सवार दो व्यक्तियों को कुचलकर भाग रहे ट्रक का पीछा किया और उसे चालक समेत धरदबोचा। उधर, हादसे की खबर लगते ही मौके पर इलाकाई पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेते हुए हादसे की खबर परिजनों को दी। साथ ही दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सड़क हादसे में परिवार के दो-दो सदस्यों की मौत से घर-परिवार में कोहराम मच गया। पीड़ित परिवार के लोग रोते-बिलखते मौके पर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed