{"_id":"971aa7b3d6fca9afcb9c35efcfb9355e","slug":"crime-news-hindi-news-1207","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिशन जलाई पशुशाला एक जानवर की गई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिशन जलाई पशुशाला एक जानवर की गई जान
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
Updated Wed, 10 Feb 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेकवा गांव के एक किसान की पशुशाला में सोमवार रात आग लग गई। इससे एक भैंस की मौत हो गई। दो जानवर झुलस गए। भुक्तभोगी ने जमीन पर कब्जे की रंजिश में पड़ोसी पर पशुशाला फूंकने का आरोप लगाया है। तहरीर लेकर पुलिस आरोप की जांच में जुटी है।
सरायअकिल थाना क्षेत्र के छेकवा गांव निवासी छेदीलाल निषाद किसान है। घर के सामने ही करीब 100 मीटर की दूरी पर उसकी पशुशाला है। इसमें सोमवार रात करीब 11 बजे आग लग गई। लपटें देख छेदीलाल के होश उड़ गए। वह चीखते-चिल्लाते मौके पर पहुंचा। गांववाले दो जानवरों को तो बाहर निकाल ले आए, एक भैंस की जलने से मौत हो गई। मौत के मुंह से निकाली गई गाय, बछड़े की हालत गंभीर है। भुक्तभोगी के मुताबिक पड़ोस के ही एक व्यक्ति से पशुशाला की जमीन को लेकर रंजिश है। आशंका जताई कि रंजिश में पड़ोसी ने पशुशाला जलाई है। पीड़ित ने मंगलवार को पड़ोसी के खिलाफ तहरीर सरायअकिल थाने में दी। एसओ पीके यादव ने बताया कि आरोप की जांच की जा रही है।