{"_id":"6a03b2d13644bb7b7b62f184c33cf28c","slug":"crime-news-hindi-news-1206","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार खड़ी करके मार्ग अवरुद्ध किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दीवार खड़ी करके मार्ग अवरुद्ध किया
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
Updated Wed, 10 Feb 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
सिराथू तहसील क्षेत्र के राघवपुर गांव के एक दबंग ने रास्ते पर दीवार खड़ी करके मार्ग अवरूद कर दिया है। आरोप है कि विरोध करने पर वह लोगों के साथ मारपीट पर आमादा हो जाता है। उपजिलाधिकारी ने मंझनपुर कोतवाल को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के राघवपुर गांव निवासी जुगराज सिंह ने बताया कि उसके घर के सामने खलिहान की जमीन है।
आरोप है कि गांव का ही एक व्यक्ति इस जमीन पर कब्जा कर रखा है। मंगलवार को उसने खलिहान के साथ रास्ते की जमीन पर कब्जा करके दीवार बनानी शुरू कर दी। इससे आमरास्ता अवरूद्ध हो गया। इसका गांववालों ने विरोध किया, तो कब्जेदार और उसके परिवार के लोग मारपीट पर उतारू हो गए। मंगलवार को लोगों ने इसकी शिकायत सिराथू एसडीएम से की। एसडीएम सिराथू लालजी मिश्र ने मंझनपुर कोतवाल को निर्माण कार्य की जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया है।