फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime

घर और लाखों की गृहस्थी का सामान राख

Wed, 13 May 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Wed, 13 May 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
सिराथू के मधवामई गांव की रहने वाली एक महिला के घर में मंगलवार की दोपहर अचानक आग लग गई। इससे मकान के साथ ही बर्तन, बिस्तर, कपड़े, खाद्यान्न समेत गृहस्थी का सारा सामान जल गया। दो बकरियां भी झुलस गई। घर से उठती लपटें देख जुटे गांववालों ने घंटों की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। भुक्तभोगी के मुताबिक घटना से करीब डेढ़ से दो लाख रुपये का उसे नुकसान हुआ है। घर में आग कैसे लगी? इसकी जानकारी पीड़िता भी नहीं दे पा रही है।
विज्ञापन


मधवामई गांव की रहने वाली नफीसा बानो ने बताया कि उसकी शादी फतेहपुर के सुल्तानपुर घोष कोतवाली के सेमौरी गांव के मोहम्मद नसीर से हुई थी। शादी के करीब करीब बाद से ही वह पति के साथ मायका मधवामई आ गई थी। यही जमीन लेकर मकान बनाकर वह परिवार समेत रहने लगी। पति कानपुर में मजदूरी करता है। बताया कि इन दिनों उसके चारों बच्चे दादा के घर सेमौरी गए हुए थे। वह अकेले घर में थी। मंगलवार की दोपहर खाना खाने के बाद वह पिता के घर घूमने चली गई थी। अपराह्न करीब 2 बजे अचानक उसके मकान में आग लग गई। घर से निकलते धुएं का गुबार और लपटें देख गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन



लोग चीखते-चिल्लाते उसके घर की तरफ दौड़े। वहीं आग लगने की भनक लगते ही वह भी भागी। जब तक गांववाले मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास शुरू करते। लपटें बेकाबू होकर पूरे घर को अपनी आगोस में ले चुकी थी। करीब दो घंटे तक जूझने के बाद जब आग बुझी, तो नफीसा का पूरा घर और बर्तन, कपड़े, बिस्तर, खाद्यान्न समेत गृहस्थी का सारा सामान राख हो चुका था। साथ ही छप्पर के नीचे बंधी दो बकरियां भी झुलस गई। घर में आग कैसे लगी? इसकी जानकारी कोई नहीं दे पा रहा है। माना जा रहा है कि खाना बनाने के बाद चूल्हे की आग ठीक से नहीं बुझाने के कारण आग लगने की यह घटना संभव है। फिलहाल गर्मी के मौसम में घर, गृहस्थी का सामान जल जाने से वह खुले आसमान के नीचे आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed