फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   cold attack

ठंड लगने से हुई थी सगे भाइयों की मौत

Thu, 01 Dec 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 01 Dec 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
cold attack
crime
 करारी के पचम्भा गांव में सोमवार रात सगे भाइयों की मौत ठंड लगने से हुई थी। सीएमओ के निर्देश पर जांच करने पहुंची डॉक्टरों की टीम ने मौत की वजह कोल्ड डायरिया बताई है। डॉक्टरों ने फूड प्वाइजनिंग की संभावना को सिरे से खारिज कर दिया है। सावित्री का अभी भी इलाज चल रहा है। बुधवार को जांच-पड़ताल करने के बाद डॉक्टरों ने टीम ने सावित्री को दवाएं भी दी है।
विज्ञापन


   पचम्भा निवासी हरिश्चंद्र के बेटे मंजीत, रजीत व संदीप कुमार और बेटी सावित्री ने सोमवार की रात भुना हुआ चावल खा लिया था। गांव के ही लाई-चना भूनने वाले से उन्होंने चावल भुनवाया था। रात करीब 11 बजे इन बच्चों की हालत बिगड़ गई थी। उल्टी-दस्त शुरू होने पर पिता हरिश्चंद्र व मां अनीता देवी बच्चों को लेकर करारी के एक निजी अस्पताल ले गए थे। रंजीत को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था, जबकि संदीप ने इलाज के दौरान जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ा था।
विज्ञापन


सावित्री का इलाज चल रहा है। मासूमों की मौत से हरिश्चंद्र व उसकी पत्नी बौखला गई थी। सगे भाईयों की मौत की जानकारी होने पर बुधवार को सीएमओ डॉ. एसके उपाध्याय ने डॉक्टरों की टीम भेजी। डॉक्टर इरशाद अहमद व मो. अफजाल अहमद ने पहले घर के लोगों का चेकअप किया। मंजीत का ब्लड सैंपल लिया। इसके अलावा अन्य कई जांच की। इसके बाद पता चला कि रंजीत व संदीप की मौत ठंड लगने के कारण हुई थी। इनको कोल्ड डायरिया हुआ था। जांच के बाद डॉक्टरों ने सावित्री को दी गई दवाओं की भी जांच की। इसके बाद डॉक्टरों ने सावित्री को दूसरी दवाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिश्चंद्र के घर में मचा है कोहराम
दो बेटों की मौत से हरिश्चंद्र के घर में कोहराम मचा हुआ है। रंजीत व संदीप के दम तोड़ने से पिता व मां का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव के लोग भी गमगीन हैं। नात-रिश्तेदारों का घर में जमावड़ा लगा है। सावित्री की हालत में अभी सुधार नहीं हुआ है। हरिश्चंद्र बेटी को बचाने के लिए प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed