{"_id":"5a439a234f1c1bc5758bb842","slug":"61514379811-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर पार्टस की दुकान से सवा लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर पार्टस की दुकान से सवा लाख की चोरी
Updated Wed, 27 Dec 2017 06:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर पार्ट्स की दुकान से सवा लाख की चोरी
- चोरों ने शटर तोड़कर नगदी सहित सामान किया पार, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
चायल(कौशाम्बी)। पूरामुफ्ती बाजार स्थित ट्रैक्टर पार्ट्स की दुकान से मंगलवार की रात चोरों ने नगदी समेत सवा लाख का सामान पार कर दिया। घटना की जानकारी भुक्तभोगी दुकानदार को सुबह हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना करते हुए घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर भरेठा गांव निवासी अरुण सिंह पुत्र विजय सिंह ने पूरामुफ्ती बाजार में ट्रैक्टर पार्ट्स की दुकान खोल रखी है। मंगलवार की शाम वह दुकान बंद करके घर चला गया। रात में चोराें ने दुकान का शटर तोड़कर भीतर घुसे और 80 हजार रुपये नगदी के साथ करीब 40 हजार रुपये का समान पार कर दिया। घटना की जानकारी दुकानदार को सुबह हुई। दुकान में चोरी की भनक लगते ही मौके पर लोगों का मजमा लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना करते हुए दुकानदार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। बाजार के दुकानदारों का आरोप है कि पुलिस की प्रभावी गश्त नहीं होने से चोरों के हौसले बुलंद है। जिसके चलते वह आए दिन चोरी हो रही है।