{"_id":"5af06d4e4f1c1b66098b8848","slug":"41525706062-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पथरावां ग्राम प्रधान सहित तीन के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पथरावां ग्राम प्रधान सहित तीन के खिलाफ मुकदमा
Updated Mon, 07 May 2018 08:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। कड़ा ब्लॉक की पथरावां ग्राम प्रधान ने आवास और शौचालयों के निर्माण में खेल करके लाखों रुपये का घोटाला किया है। इसकी जांच के बाद डीपीआरओ ने प्रधान, उनके पति व पुत्र आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दिया है। रिपोर्ट लिखने के बाद सैनी पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
कड़ा ब्लॉक की पथरावां ग्राम सभा में विकास कार्यों के नाम पर जमकर खेल किया गया है। डीपीआरओ के मुताबिक दर्जन भर से अधिक आवास और शौचालयों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण नहीं कराया गया है। आधा-अधूरा काम करवाकर जिम्मेदारों ने रकम हजम कर ली है। ग्रामीणों ने महीने भर पहले डीएम से शिकायत की थी। डीएम के निर्देश पर पंचायती राज विभाग ने जांच कराई तो आरोप सही पाए गए। इसके बाद रविवार को डीपीआरओ (जिला पंचायती राज अधिकारी) ने ग्राम प्रधान विमला देवी, पति बचान और बेटे सौरभ के खिलाफ सैनी कोतवाली में गबन का मुकदमा दर्ज करवा दिया। बड़ी बात यह है कि सेक्रेटरी को कार्रवाई की जद से दूर रखा गया है। जबकि किसी भी मद की रकम का भुगतान सेक्रेटरी की सहमति के बिना संभव नहीं है। वहीं दूसरी ओर चर्चा है कि पूरे प्रकरण की जांच में भी लीपापोती की जा रही थी। राजनीतिक दबाव पड़ने के बाद केस दर्ज कराया गया है। बीडीओ कड़ा ने इसकी पुष्टि भी की है। मामले में डीपीआरओ कमल किशोर का कहना है कि रिपोर्ट लिखवा दी गई है। अभी जांच चल रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।