Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Another report on Chunnu Pandit who threatened PM-CM

Bareilly News: पीएम-सीएम को धमकी देने वाले चुन्नू पंडित पर एक और रिपोर्ट

Tue, 24 Nov 2026 03:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 03:27 AM IST
विज्ञापन
Another report on Chunnu Pandit who threatened PM-CM
बरेली। सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और अन्य हस्तियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में पीलीभीत बाइपास गोलीकांड के आरोपी आदित्य उपाध्याय उर्फ चुन्नू पंडित के खिलाफ इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। उस पर हिंसक भाषा का प्रयोग करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता राजेश प्रताप ने इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट कराई है कि डोहरा रोड निवासी आदित्य उपाध्याय आए दिन सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणियां करता है। उस पर जूते मारने और चप्पल मारने जैसी हिंसक भाषा का प्रयोग करने का आरोप है। इन टिप्पणियों से सामाजिक सौहार्द बिगड़ने और तनाव बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन

शिकायत में यह भी बताया गया है कि आदित्य उपाध्याय के खिलाफ पहले भी इस तरह के मामले दर्ज हो चुके हैं। वह पीलीभीत बाइपास पर हुए गोलीकांड में जेल भी जा चुका है। जब कुछ लोगों ने उसे ऐसी गतिविधियों से रोकने का प्रयास किया तो उसने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। उन लोगों को जान से मारने की धमकियां भी दीं। इन हरकतों से आम लोगों में भय का माहौल बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने मामलों की जांच कराने की मांग
शिकायतकर्ता राजेश प्रताप ने पुलिस से मामले का संज्ञान लेने का अनुरोध किया है। उन्होंने आदित्य के सोशल मीडिया अकाउंट और वायरल सामग्री की जांच की मांग की है। राजेश प्रताप ने आदित्य के पूर्व आपराधिक इतिहास के सत्यापन की भी अपील की है। संभावित विवाद और अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षात्मक कदम उठाने का भी आग्रह किया है।

चुन्नू ने खेला जाति कार्ड
आदित्य ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर खुद को पीड़ित बताया है। उसने इस मामले में खुद को ब्राह्मण बताते हुए अपने समाज का प्रदेश में कोई बड़ा नेता न होने की बात कही है। कहा है कि उसने किसी नेता या उनकी मां को गाली नहीं दी, बल्कि खुद को क्षत्रिय नेता बताने वाले लोग उसका सिर कलम करने की धमकी दे रहे हैं। चुन्नू ने कहा है कि सरकार ने उसकी संपत्ति पर बुलडोजर चलाकर उसे पहले ही मार दिया है।

वर्जन

इज्जतनगर पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है। प्रकरण की जांच उपनिरीक्षक विकास यादव को सौंपी गई है। साक्ष्य जुटाकर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। - शिवम आशुतोष सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed