फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   आभूषण कारोबारी से सवा लाख की लूट

आभूषण कारोबारी से सवा लाख की लूट

Tue, 18 Dec 2018 08:15 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Dec 2018 08:15 PM IST
विज्ञापन
आभूषण कारोबारी से सवा लाख की लूट
आभूषण कारोबारी से सवा लाख की लूट
विज्ञापन

पइंसा कोतवाली क्षेत्र के घटमापुर गांव के समीप मंगलवार शाम हुई घटना
- दो बाइक सवार चार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
पइंसा। क्षेत्र के घटमापुर गांव के समीप मंगलवार शाम बेखौफ बदमाशों ने कनपटी पर तमंचा सटाकर एक आभूषण कारोबारी से नगदी सहित करीब सवा लाख रुपये का माल लूट लिए। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
सिराथू कस्बा निवासी रंजीत रस्तोगी पुत्र अयोध्या प्रसाद ने पइंसा इलाके के उदिहिन चौराहे पर सर्राफे की दुकान खोल रखी है। मंगलवार शाम वह दुकान बंद करके बाइक से घर लौट रहा था। घटमापुर गांव के समीप दो बाइक से आए चार नकाबपोश बदमाशों ने टक्कर मारकर उसे बाइक सहित गिरा दिया। इसके बाद कनपटी पर तमंचा सटाकर डिग्गी में रखा बैग लूटकर फरार हो गए। कारोबारी के मुताबिक बैग में एक किलो चांदी व दो तोला सोने के जेवरात के साथ 20 हजार रुपया नगद भी था। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी प्रदीप गुप्ता एसओजी, सैनी व पइंसा पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी की अगुवाई में पुलिस टीम ने घेराबंदी करके बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। पर, कामयाबी नहीं मिली। कारोबारी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

--
इनका कहना है
आभूषण कारोबारी से करीब सवा लाख रुपये की लूट हुई है। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप गुप्ता-एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed