फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   मवेशी को बचाने में विक्रम पलटा, पांच घायल

मवेशी को बचाने में विक्रम पलटा, पांच घायल

Sat, 20 Apr 2019 06:10 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 06:10 PM IST
विज्ञापन
मवेशी को बचाने में विक्रम पलटा, पांच घायल
मवेशी को बचाने में विक्रम पलटा, पांच घायल
विज्ञापन

तिल्हापुर मोड़ के समीप शनिवार सुबह हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
नेवादा। तिल्हापुर मोड़ के समीप शनिवार सुबह मवेशी को बचाने के चक्कर में एक विक्रम अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में उसपर सवार पांच लोग घायल हो गए। सभी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सरायअकिल के बेनीराम कटरा से एक विक्रम शनिवार सुबह सवारियां भरकर चायल जा रहा था। तिल्हापुर मोड़ के समीप अचानक सामने कोई मवेशी आ गया। इसे बचाने के चक्कर में चालक नियंत्रण खो बैठा और विक्रम अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में उसपर सवार बसुहार निवासी वृंदावन, चायल निवासी त्रिभुवन, कटरा निवासी रामकिशोर, पवन कुमार और फताहीपुर निवासी प्रदीप मौर्य घायल हो गए। दुर्घटना देख आसपास रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों ने चीख-पुकार के बीच विक्रम के नीचे दबे लोगाें को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। वहीं, चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने विक्रम को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


दो पक्षों में चटकी लाठी, छह जख्मी
करारी के सल्लहा गांव में शनिवार सुबह हुई मारपीट, घायलों को कराया गया भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
पिंडरा। करारी कोतवाली क्षेत्र के सल्लहा गांव में शनिवार सुबह पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान करीब छह लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सल्लहा निवासी बृजकिशोर की पड़ोसी राममिलन से पुरानी रंजिश है। इसे लेकर इनके बीच आए दिन कहासुनी होती रहती है। शनिवार सुबह भी बहश होने लगी। तभी दोनों के परिजन लाठी-डंडे से लैश होकर मौके पर आ गए और एक-दूसरे पर हमला बोल दिया। मारपीट में बृजकिशोर, उसके बेटे अमरनाथ और बेटी मनोरमा को चोट लगी है। वहीं, दूसरी तरफ से राममिलन, उसकी पत्नी भारती और भतीजी विमला घायल हैं। झगड़े के वक्त चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने दखल देकर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया है। एसओ का कहना है कि जांच के बाद रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed