{"_id":"5a439a274f1c1bcf6d8b6726","slug":"21514379815-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कातिल ठंड ने फिर ली एक और जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कातिल ठंड ने फिर ली एक और जान
Updated Wed, 27 Dec 2017 06:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कातिल ठंड ने फिर ली एक और जान
बुधवार की सुबह गिठूरा गांव में हुई घटना, परिजनों में कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
चायल(कौशाम्बी)। कौशाम्बी में कातिल ठंड का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ठंड की चपेट में आने से मौत का सिलसिला जारी है। बुधवार की सुबह पिपरी के गिठूरा गांव में ठंड की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। सुबह वह खेत की सिचाई कर घर लौटा था। दोपहर बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। अधेड़ की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
पिपरी थाना क्षेत्र के गिठूरा गांव निवासी किशोरी लाल (55) पुत्र पंचम लाल किसान था। बुधवार की सुबह वह खेत की सिंचाई करने के लिए गया था। इसी दौरान उसे ठंड ने आगोश में ले लिया। वह खेत में गिर पड़ा। आस-पास मौजूद गांव के अन्य लोग भागकर मौके पर पहुंचे। देखा तो अधेड़ खेत में पड़ा पेट दर्द से कराह रहा था। परिजनों को घटना की जानकारी देते हुए गांव वाले उसे जब तक इलाज के लिए कहीं ले जाते अधेड़ की सांसें थम चुकी थीं। दोपहर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। अधेड़ की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बता दें कि कौशाम्बी में ठंड कातिल बन गई है। रोजाना एक दो लोग ठंड की जद में आकर मौत के मुंह में समा रहे हैं। बीते पखवारे भर के भीतर करीब एक दर्जन लोग ठंड से जान गवां चुके हैं। सोमवार की रात पिपरी के पेरई गांव की राजकली (65) की ठंड लगने से मौत हो चुकी है।