{"_id":"5c2679d9bdec22571a17c801","slug":"16-arrested-in-assault","type":"story","status":"publish","title_hn":"खान निरीक्षक पर जानलेवा हमले में 16 नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खान निरीक्षक पर जानलेवा हमले में 16 नामजद
Sat, 29 Dec 2018 01:00 AM IST
विनोद सिंह
kaushambi
kaushambi
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 29 Dec 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। बालू के अवैध खनन की शिकायत पर यमुना नदी के भखंदा घाट पहुंचे घाट पहुंचे खान निरीक्षक सहित दो प्राइवेट कर्मियों पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने 16 नामजद सहित करीब सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना के बाद चार थानों की फोर्स ने पीएसपी के साथ हमलावरों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया। हमलावर घर में ताला बंद करके फरार हैं।
खान निरीक्षक राजरंजन ने सरायअकिल पुलिस को दी तहरीर में बताया कि भखंदा घाट पर बालू के अवैध परिवहन की सूचना मिली थी। घाट में यमुना के उस पार (चित्रकूट) नाव के जरिए बालू लाई जा रही थी। अवैध खनन की जांच करने के लिए पहुंचने पर घाट संचालक व उसके गुर्गो ने पर हमला कर दिया। हमले में खान निरीक्षक का सिर फट गया और उनके प्राइवेट चालक सहित दो लोगों को भी गंभीर चोट आई है। इस मामले में खान निरीक्षक राज रंजन की तहरीर पर पुलिस ने भखंदा गांव के रामबालक, मुन्ना, ओम प्रकाश, बुधराम, केसर निषाद, लल्लू निषाद, दिया उपरहार के भइयन, रामरख, वीरबली, रामबली, रामबाबू, जसवंत, रामचंद्र, छोटकू, मुन्ना, रामबालक, ओम प्रकाश सहित 80 से सौ लोगों के खिलाफ धारा 147, 149, 307, 504, 332, 333, 352, 353, 427, 34, 379, 7 सीआर, खनिज परिवहन आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।