फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   दगाबाज निकला सौहर, किया दूसरा निकाह

दगाबाज निकला सौहर, किया दूसरा निकाह

Sun, 26 Nov 2017 12:31 AM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
दगाबाज निकला सौहर, किया दूसरा निकाह
शौहर ने दूसरी से कर लिया निकाह
विज्ञापन

-बाहर वाली के खातिर पीटकर घर से था निकाला, शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सरायअकिल के सुरसेनी गांव में ब्याही युवती को घर से भगाने के बाद जीवन साथी ने दूसरा निकाह कर लिया। बाहरवाली के चक्कर में कम दहेज का आरोप लगाकर यातनाएं दी जा रही थी। शुक्रवार को मंझनपुर पहुंची पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
इलाहाबाद के सुधई गांव की नीमा का निकाह दो साल पहले सरायअकिल के सुरसेनी गांव में अनस से हुआ था। बताया कि निकाह के कुछ दिन बीतने के बाद से ही उसे कम दहेज का ताना देकर प्रताड़ित किया जा रहा था। हद तो तब हो गई जब छह महीने पहले उस बेरहमी से पीटने के बाद बेघर कर दिया गया। ससुरालियों की यातना के बाद मायके पहुंची विवाहिता आपबीती परिजनों को बताई। दोनों परिवारों के बीच बिरादरी की पंचायत भी हुई पर बात नहीं बन सकी। महीने भर पहले दगाबाज शौहर ने दूसरा निकाह कर लिया। इसी जानकारी युवती को हुई तो वह ससुराल पहुंची। घर में सौतन देख विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया गया। शौहर की दगाबाजी से आहत युवती शुक्रवार को पिता के साथ मंझनपुर पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी ने परिवार परामर्श प्रभारी को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन




पड़ोसी ने किशोरी से किया दुराचार, केस
-अदालत के आदेश पर दो महीने बाद पुलिस ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। करारी इलाके की एक किशोरी की पड़ोसी युवक ने अस्मत लूट ली। घटना के दो महीने बाद अदालत के आदेश पर शुक्रवार को पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच पड़ताल करते हुए पुलिस ने पीड़ित किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करारी थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी चार अगस्त की शाम घर पर अकेली थी। परिवार के लोग खेत पर गए हुए थे। बताया कि इसी दौरान पड़ोस का युवक बहाने से घर के भीतर पहुंचा। अकेली देख दबोच कर बंद कमरे में उठा ले गया। इसके बाद मुंह दबाकर अस्मत लूट ली। दरिंदगी के बाद आरोपी बदहवास हालत में किशोरी को छोड़कर भाग निकला। घर लौटे परिजन बेटी की हालत देख सन्न रह गए। आरोपी के घर उलहना देते हुए थाने पहुंचे और घटना की शिकायत पुलिस से की। आरोप है कि महीने भर पुलिस बिना कार्रवाई किए टहलाती रही। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख पीड़ित पिता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत के आदेश पर करारी पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed