{"_id":"5a3ffdd24f1c1b8e698c3a5e","slug":"141514143186-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन स्वामी को बंधक बना बदमाशों ने लूटा ट्रैक्टर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन स्वामी को बंधक बना बदमाशों ने लूटा ट्रैक्टर
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन स्वामी को बंधक बना बदमाशों ने लूटा ट्रैक्टर
-फतेहपुर में वारदात अंजाम देने के बाद वाहन मालिक को निदूरा गांव के समीप छोड़ा
-अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने अशोथर थाना किया स्थानांतरित
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। फतेहपुर जिले के अशोथर इलाके में शुक्रवार की रात बोलेरो सवार बदमाशों ने वाहन स्वामी को बंधक बनाकर ट्रैक्टर लूट लिया। इसके बाद बंधक युवक को सैनी कोतवाली के निदूरा गांव के समीप सड़क किनारे फेंककर भाग निकले। सुबह युवक थाने पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज रिपोर्ट संबधित थाने को भेज दी है।
फतेहपुर जिले के कुम्हारी अशोथर निवासी मुनारी लाल ने ट्रैक्टर खरीदने के बाद उसे स्थानीय ईंट भट्ठे में लगा रखा है। बताया कि शुक्रवार रात काम बंद होने के बाद वह घर लौट रहा था। हाईवे पर बोलेरो सवार बदमाशों ने उसे रोकते हुए बंधक बना बोलेरो में बैठा लिया। इसके बाद ट्रैैक्टर लूट लिया। बंधक बनाने के बाद बदमाश युवक को सैनी कोतवाली के निदूरा गांव के समीप हाथ पैर बांध कर सड़क किनारे फेंककर भाग निकले। रविवार सुबह युवक किसी तरह सैनी थाने पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पीड़ित मुनारी लाल की तहरीर पर पुलिस अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रिपोर्ट अशोथर थाने भेज दिया है। एसओ ने बताया कि घटना फतेहपुर की है। मुकदमा दर्ज कर संबधित थाने को भेज दिया गया है।
हत्यारोपियों पर बरत रही पुलिस की रहमत
मंझनपुर (ब्यूरो)। करारी थाना क्षेत्र के बैशकांटी गांव निवासी शिवलोचन की एक दिसंबर की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। जिसकी लाश कौशाम्बी इलाके में एक कुंए में मिली थी। मृतक की भाभी गिरिजा देवी पत्नी रामलोचन का आरोप है कि पुलिस ने मृतक के बाइक की चाभी एक संदिग्ध युवक के पास से बरामद किया पर पुलिस को घटना में पर्दा डालना चाह रही है। पुलिस की इस रहमत से खफा पीड़ित महिला ने रविवार को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई।