फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   bjp ex district president santosh patel become party's regional general secretary

पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष पटेल बने भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री

Sun, 22 Nov 2020 01:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
bjp ex district president santosh patel become party's regional general secretary
bjp ex district president santosh patel become party's regional general secretary - फोटो : KAUSHAMBI
मंझनपुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सिंह पटेल को संगठन में काशी प्रांत के क्षेत्रीय महामंत्री का पद देकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसकी जानकारी मिलते ही जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। साथ ही सोशल मीडिया के जरिये खुशियों का इजहार कर शुभकामनाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन

नेवादा निवासी संतोष पटेल ने वर्ष 1996-97 में आरएसएस के प्रचारक के रूप में काम किया। सन 1999 में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बनाए गए। 2004 में पार्टी के जिला महामंत्री, 2007 में जिला उपाध्यक्ष के बाद 2013 से लेकर जनवरी 2016 तक भाजपा जिलाध्यक्ष के रूप में संगठन का काम कर चुके हैं। इस बीच वह नेवादा के ब्लॉक प्रमुख भी रहे। 2014 मे संतोष ने सिराथू विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी के रूप में उपचुनाव भी लड़ा। सपा शासनकाल में हुए उपचुनाव में उन्होंने 55 हजार से ज्यादा मत हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया था। 2016 में सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा किसान मोर्चा राष्ट्रीय समिति, भाजपा प्रदेश परिषद व 2005 से 2015 तक निदेशक दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी कार्य किया। शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के अनुमोदन पर क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने संतोष सिंह पटेल को क्षेत्रीय महामंत्री मनोनीत किया है। इसकी जानकारी होते ही जिले के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाइयां दीं। बधाई देने वालों में डॉ. गुलाब चंद्र कुशवाहा, सोमेश्वर तिवारी, राजेंद्र पांडेय, चंद्रदत्त शुक्ला, हीरालाल, आशीष केशरवानी, हिमांशु पांडेय, रामानंद पाल, रानू विश्वकर्मा, आयुष तिवारी, राजकमल पाल, संतोष तिवारी, बब्लू गर्ग, शिवम मिश्रा, राजीव कुमार रैना, दिनेश सोनकर, अलोक तिवारी, पुष्पराज सिंह, प्रतीक जायसवाल आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed