फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two killed and three injured in separate road accidents in etah

Etah News: मां की गोद से छिटक दूर गिरी दुधमुहीं बेटी, ट्रैक्टर ने कुचल दिया, दृश्य देख खड़े हो गए रोंगटे

Thu, 11 May 2023 07:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 11 May 2023 07:17 PM IST
सार

एटा में बाइकों की भिड़ंत में छह माह की मासूम बच्ची मां की गोद से छिटककर सड़क पर जा गिरी। पीछे से आए ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। दृश्य देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।

विज्ञापन
Two killed and three injured in separate road accidents in etah
demo pic

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में बुधवार की देर शाम बाइकों की भिड़ंत में छह माह की मासूम की मौत हो गई। जबकि माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं एक अन्य हादसे में एक युवक की मौत हो गई और उसकी दोस्त घायल हो गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

विज्ञापन


हादसा अवागढ़ थाना क्षेत्र स्थित बसुंधरा कस्बा के पास हुआ। यहां बीती देर शाम बाइकों में भिड़ंत हो गई। हादसे में छह माह की बेटी मां की गोद से छिटककर सड़क पर जा गिरी। इसी समय पीछे से आ रहे ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। इससे कुचलकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। दृश्य देख आसपास मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। 

विज्ञापन

पत्नी व बच्ची के साथ साली की शादी में जा रहा था

हादसे में कासगंज जिले के ढोलना थाना क्षेत्र के राजपुर गांव निवासी अरविंद कुमार की छह माह की बेटी अल्का की मौत हुई है। जबकि, पत्नी लता देवी सहित वह खुद घायल हो गए। अरविंद के पिता तेजसिंह ने बताया कि अरविंद अपनी पत्नी और बच्ची को लेकर ससुराल मीसां खुर्द गांव जा रहा था। उसकी साली की शादी थी। मेडिकल कॉलेज से उसे और उसकी पत्नी को आगरा रेफर किया गया है। वहां अरविंद की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP Crime: चाची को पाने की चाहत में चाचा का कत्ल, करने लगा गलत काम, लग गई भनक तो मार दी गोली

तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी

हादसा जसरथपुर थाना क्षेत्र स्थित नगला रामसिंह गांव के पास हुआ। यहां बुधवार की रात करीब 10 बजे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में ओमपाल सिंह (25) निवासी बछुआ, थाना सिकंदरपुर वैश्य की मौत हो गई। जबकि, इनका दोस्त उमेश कुमार निवासी दादों, जिला अलीगढ़ घायल हो गया। 

यह भी पढ़ेंः- दर्दनाक: पहले जन्मदिन पर खौलती सब्जी की कढ़ाई पर गिरा मासूम, दर्दनाक मौत; सदमे में परिवार

दोस्त की बरात में शामिल होने जा रहा था

घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। ओमपाल के पिता अजब सिंह ने बताया कि वह अपने दोस्त की बरात में शामिल होने के लिए नगला रामसिंह गांव जा रहा था। रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बेटे की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed