फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Child dies after falling on pot of boiling vegetables on first birthday in Agra

दर्दनाक: पहले जन्मदिन पर खौलती सब्जी की कढ़ाई पर गिरा मासूम, दर्दनाक मौत; सदमे में परिवार

Thu, 11 May 2023 04:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 11 May 2023 04:59 PM IST
सार

आगरा में अपने पहले जन्मदिन पर मासूम बालक खौलती सब्जी की कढ़ाई पर गिर गया। इससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिवार सदमे में है। 

विज्ञापन
Child dies after falling on pot of boiling vegetables on first birthday in Agra
demo pic

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां अपने जन्मदिन पर एक वर्ष का मासूम बालक खौलती सब्जी की कढ़ाई में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। खबर पाकर आसपास के लोग भी जमा हो गए। मोहल्लेवासी परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। 
विज्ञापन

कुआं पूजन भी किया जाना था

घटना थाना व कस्बा कागारौल की है। यहां के निवासी विनोद कुमार को जुड़वा बच्चे हुए थे। एक बेटा और एक बेटी। बेटे का नाम वंश और बेटी का नाम वंशिका रखा। सोमवार को बच्चों का पहला जन्मदिन था। इस मौके पर घर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। परिवार के लोगों ने बताया कि कुआं पूजन भी किया जाना था। सुबह से ही हलवाई लग गया था। वह कढ़ाई में सब्जी बना रहा था। महिलाएं गाना गा रही थीं। रिश्तेदार आ रहे थे।
विज्ञापन

बेटे की मौत से परिवार सदमे में है 

इसी बीच मासूम वंश खेलता हुआ हलवाई के पास पहुंच गया। वहां वह खेलते-खेलते गर्म सब्जी की कढ़ाई पर गिर गया। इससे उसकी चीख निकल गई। चीख सुनकर हलवाई और अन्य लोग दौड़े। उसको बाहर निकाला। खौलती सब्जी में गिरने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे आनन-फानन अस्पताल लेकर भागे। लेकिन उसे बचाया नहां जा सका। कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। पलभर में ही परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। बेटे की मौत से मां और पिता सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed