Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nephew accused for shooting uncle on suspicion of illicit relationship in Agra

UP Crime: चाची को पाने की चाहत में चाचा का कत्ल, करने लगा गलत काम, लग गई भनक तो मार दी गोली

Thu, 11 May 2023 06:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 11 May 2023 06:38 PM IST
सार

आगरा में भतीजे का दिल चाची पर आ गया। दोनों में धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ने लगीं। दोनों में बातें होने लगीं। चाचा को इसकी जानकारी हो गई। उसने विरोध किया तो भतीजे ने गोली मार दी।

विज्ञापन
Nephew accused for shooting uncle on suspicion of illicit relationship in Agra
थाना सिकंदरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में सिकंदरा थाना क्षेत्र के अकबरा गांव में सोमवार की रात शटरिंग कारीगर सुमित बघेल (32) की हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह खेत में शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने बताया कि अवैध संबंधों के शक में रिश्ते के भतीजे ने सिर में रॉड मारकर हत्या कर दी। इसके बाद मौके से फरार हो गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


आनंद नगर, जगदीशपुरा निवासी सुमित बघेल शटरिंग का काम करता था। बड़े भाई राजू बघेल ने बताया कि सुमित रात में शटरिंग लगाने जाता था। तड़के पांच बजे तक आ जाता था। सोमवार रात को नौ बजे घर से काम पर जाने की कहकर बाइक से निकला था। उसने बताया था कि ठेकेदार ने बुलाया है। सिकंदरा थाना क्षेत्र में साइट पर काम लगा है। वह टिफिन लेकर निकल गया। इसके बाद लौटकर नहीं आया।

विज्ञापन

गोली मारकर हत्या की आशंका 

मंगलवार तड़के तकरीबन छह बजे पत्नी राधा ने फोन मिलाया। मगर, स्विच ऑफ आया। इस पर उन्होंने सोचा कि देर तक रुक गया होगा। उधर, गांव अकबरा में खेत में सुमित का शव मिला। उसके सिर में निशान था। शराब की बोतल और तीन गिलास मिले। घटनास्थल पर संघर्ष के भी निशान थे। गोली मारकर हत्या की आशंका जताई गई। मृतक की पहचान होने पर सुबह नौ बजे परिजन को जानकारी दी गई। इस पर परिजन पहुंच गए। उसकी बाइक और मोबाइल नहीं मिला, जबकि उसका पर्स रखा हुआ था

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने खंगाली कॉल डिटेल

सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि परिजन ने दो साथियों पर हत्या का शक जताया था। दोनों की तलाश की गई। इसके अलावा पुलिस टीम ने जानकारी जुटाई। मृतक की कॉल डिटेल भी खंगाली गई। इसके बाद फरह के रहने वाले सुनील को पकड़ लिया। आखिरी बार सुमित की सुनील से बात हुई थी। देर रात उसे पकड़ लिया। सुनील मृतक सुमित का रिश्ते में भतीजा लगता है।

यह भी पढ़ेंः- दर्दनाक: पहले जन्मदिन पर खौलती सब्जी की कढ़ाई पर गिरा मासूम, दर्दनाक मौत; सदमे में परिवार

शराब पिलाने के बहाने ले गया

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि सुमित के घर पर सुनील का आना जाना था। वह घर में परिवार के लोगों से बात करता था। सुमित को शक था कि वह पत्नी से बात करता है। इस पर उससे घर के आने के लिए मना किया था। सुनील ने सोमवार रात को फोन करके सुमित को सिकंदरा बुलाया। इसके बाद शराब पिलाने के बहाने अकबरा गांव ले गया। वहां शराब पीने के दौरान सुमित के सिर में रॉड मारकर हत्या कर दी। इसके बाद बाइक और मोबाइल लेकर भाग निकला। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बाइक बरामद कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed