फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Youth dies due to collision of unknown vehicle in Jalaun

Jalaun Accident: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौके पर मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Sun, 04 Dec 2022 11:01 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 04 Dec 2022 11:01 AM IST
सार

कुठौंद थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Youth dies due to collision of unknown vehicle in Jalaun
एक्सीडेंट में मौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जालौन जिले में कुठौंद थाना क्षेत्र के हिमालयन वैली पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ने घटनास्थल पर दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार, बुद्ध सिंह (40) पुत्र सुरेंद्र बाबू निवासी सोनेपुरा थाना रामपुरा अपनी मोटरसाइकिल हीरो होंडा स्प्लेंडर से शंकरपुर की और आ रहे थे।

विज्ञापन

इस दौरान धराना मोड़ पर रात आठ बजे किसी अज्ञात वाहन ने उनको जोरदार टक्कर मार दी। इससे उनकी घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई।  स्थानीय लोगों ने रोड पर शव पड़ा देखा, तो थाना कुठौंद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर स्वास्थ्य केंद्र कुठौंद पहुंचाया।
विज्ञापन

थाना कुठौंद प्रभारी निरीक्षक अखिलेश द्विवेदी ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। उसके घर में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि बुध सिंह के दो लड़के और दो लड़कियां हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed