{"_id":"6a91dd3dd26fc2476700461d","slug":"two-brothers-drowned-while-attempting-to-retrieve-a-motor-from-a-well-orai-news-c-12-1-knp1031-1633105-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: कुएं में पड़ी मोटर निकलने गए दो भाइयों की पानी में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: कुएं में पड़ी मोटर निकलने गए दो भाइयों की पानी में डूबने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच/पहाड़गांव। कैलिया थाना क्षेत्र के करयावली गांव में कुएं में पड़ी मोटर निकालने गए दो सगे भाइयों की पानी में डूबने से मौत हो गई। रक्षाबंधन पर गांव में मातम पसर गया।
कैलिया थाना क्षेत्र के करयावली गांव निवासी फूल सिंह कुशवाहा (65) और उनके छोटे भाई रामलखन कुशवाहा (55) गांव के बाहर अपने खेत में करीब 60 फीट गहरे कुएं से सिंचाई करते थे। दोनों ने कुएं में मोटर डाल रखी थी। लगातार बारिश के कारण कुएं में पानी का स्तर काफी बढ़ गया था। शुक्रवार को दोनों मोटर निकालने के लिए खेत पर पहुंचे थे। उनके साथ उनके नाती शिवा और शिवांश भी गए थे।
बताया गया कि मोटर निकालने के लिए रामलखन रस्सी के सहारे कुएं में उतरने लगे। वह मोटर तक पहुंच पाते, इससे पहले ही उनके हाथ से रस्सी छूट गई और वह पानी में डूबने लगे। छोटे भाई को डूबता देख फूल सिंह ने बिना कुछ सोचे कुएं में छलांग लगा दी। कुछ ही देर में दोनों गहरे पानी में डूब गए।
विज्ञापन
नातियों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। मृतकों के चचेरे भाई वीर सिंह भी मौके पर पहुंचे और भाइयों को बचाने के लिए कुएं में उतरने का प्रयास किया। वह आधे रास्ते तक ही पहुंच पाए थे कि दम घुटने लगा। उन्होंने आवाज लगाई तो लोगों ने उन्हें बाहर खींच लिया।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अवनीश कुमार पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल टीम और ग्रामीणों की मदद से दोनों भाइयों को कुएं से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
परिजनों ने बताया कि तीन भाइयों में फूल सिंह और रामलखन साथ में सब्जी उगाने का काम करते थे। बड़ा भाई घर पर रहता है। फूल सिंह के परिवार में एक बेटा और दो बेटियां हैं, जबकि रामलखन के दो बेटे हैं।