फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman brutally murdered for refusing illicit relations in Kanpur

भाभी को हर हाल में पाना चाहता था देवर: संबंध बनाने से मना करने पर सिर कूचकर की हत्या, पति है सलाखों के पीछे

Thu, 15 Jun 2023 11:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 15 Jun 2023 11:14 PM IST
सार

kanpur News: यूपी के कानपुर में अवैध संबंधों से इनकार करने पर महिला की सिर कूंचकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
Woman brutally murdered for refusing illicit relations in Kanpur
सिमरन की फाइल फोटो व हत्यारा देवर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में कर्नलगंज थाना क्षेत्र के बिसाती कब्रिस्तान में अवैध संबंध से इनकार पर देवर ने भाभी की सिर कूंचकर हत्या कर दी। गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों की सूचना पर फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य एकत्रित किए। महिला ने दो साल पहले परिजनों के विरोध के बाद भी प्रेम विवाह किया था। मायके वालों ने महिला के देवर और उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कर्नलगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन


ग्वालटोली रेलवे लाइन निवासी सिमरन (25) ने वर्ष 2021 में कर्नलगंज बिसाती कब्रिस्तान निवासी फैजान से प्रेम विवाह किया था। ससुराल और मायके वाले दोनों शादी के खिलाफ थे। शादी के कुछ दिन बाद ही फैजान एक दरगाह में चोरी करने के आरोप में जेल चला गया। इसके बाद ससुरालियों ने सिमरन को घर से निकाल दिया। वहीं, मायके वालों ने भी घर में पनाह नहीं दी। वह कर्नलगंज की दरगाह में ही रहती थी।

विज्ञापन

एसीपी कर्नलगंज अकमल खां ने बताया कि गुरुवार सुबह खून से सना सिमरन का शव कब्रिस्तान में पड़ा मिला। इलाकाई लोगों की सूचना मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। इधर, सिमरन की मां जमीला बानो और पिता शकूर अली ने देवर रेहान उर्फ चिप्पड़ पर अवैध संबंध से इनकार करने पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने जमीला बानो की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, देवर रेहान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

तीन दिन पहले दी थी धमकी
सिमरन की मां जमीला बानो ने पुलिस को बताया कि तीन दिन पहले सिमरन ने अपनी मां को कॉल कर बताया था कि उसका देवर अवैध संबंध न बनाने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

भाई-बहनों में सबसे छोटी थी सिमरन
शुक्रवार को पोस्टमार्टम हुआ। सिर की हड्डियां टूटी मिलीं। रक्तस्राव से मौत हुई है। शाम पांच बजे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे सिमरन के चौथे नंबर के भाई साहिल ने बताया कि अमरीन सबसे बड़ी बहन हैं। वहीं शहनाज, अर्शी के बाद सिमरन सबसे छोटी थी। वारदात के बाद मां जमीला बानो टूट सी गई हैं। वहीं, देवर रेहान उर्फ चिप्पड़ के सात भाई हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed