फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Uttar Pradesh defeated Delhi by four wickets in the Vinoo Mankad Trophy

Kanpur News: वीनू मांकड़ ट्रॉफी में यूपी ने दिल्ली को चार विकेट से हराया

Fri, 17 Oct 2025 02:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh defeated Delhi by four wickets in the Vinoo Mankad Trophy
कानपुर। वीनू मांकड़ ट्रॉफी में बुधवार को खेले गए मैच में यूपी ने दिल्ली को चार विकेट से हरा दिया। जीत में यूपी की ओर से भावी शर्मा ने शानदार 108 रन की पारी खेली। रांची स्थित जेएससीए ओवल मैदान पर खेले गए मैच में दिल्ली की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 47.2 ओवर में 230 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन


टीम से अरनव ने 85, प्रियांश पांडे ने 41 और प्रणव ने 36 रन की पारी खेली। यूपी की ओर से गेंदबाजी में पीयूष चौधरी ने तीन, अयान अकरम, दक्ष चंदेल व आदित्य कुमार सिंह ने दो-दो और शांतनु सिंह ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी की टीम ने 46.3 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 234 रन बनाकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन


इसमें भावी शर्मा ने 99 गेंदों में 8 चौकों और 7 छक्कों की मदद से शानदार 108 रन की पारी खेली। कार्तिकेय सिंह ने नाबाद 47 रन बनाए। गेंदबाजी में दिल्ली की ओर से लक्ष्मण ने दो, उदय, अरनव, कीर्ति कौशिक व प्रणव पंत ने एक-एक विकेट झटका। प्लेयर ऑफ द मैच भावी शर्मा को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed