यूपी कैटेट: 2699 सीटों के लिए 20211 आवेदन, जल्द घोषित होंगी परीक्षा की तिथियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ष 2020 में इस परीक्षा का आयोजन चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) करा रहा है। सीएसए के रजिस्ट्रार डॉ. एचपी सिंह ने बताया तीन जून को आवेदन की अंतिम तारीख थी। चारों कृषि विश्वविद्यालयों में मिलाकर स्नातक में 1708, परास्नातक में 687 और पीएचडी में कुल 304 सीटें हैं।
इनके लिए कई राज्यों से 20211 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। स्नातक -परास्नातक में प्रवेश के लिए 200 अंकों तथा एबीएम और पीएचडी के लिए 100-100 अंकों के वैकल्पिक प्रश्नपत्र होंगे। प्रवेशपत्र डाउनलोड करने तथा परीक्षा तिथियों की घोषणा जल्द upcatet.org वेबसाइट पर की जाएगी।
प्रश्नपत्र में 80 प्रश्न मैथ /बायो और 20 प्रश्न जनरल स्टडी के होते हैं। अभ्यर्थी इनकी तैयारी अच्छे से कर लें। ये संपूर्ण प्रश्नपत्र का 50 प्रतिशत हिस्सा है। बाकी प्रश्न संबंधित विषयों से होते हैं। माइनस मार्किंग को देखते हुए सफलता के लिए उन्हीं प्रश्नों को हल करें, जो अच्छे से तैयार हैं।
संजीव तिवारी, प्रतियोगी परीक्षाओं के विशेषज्ञ