{"_id":"6aa709aa85bdbfe2a20a5015","slug":"umesh-mehrotra-becomes-kca-chairman-sanjay-tiwari-becomes-president-kanpur-news-c-362-1-ka11003-156446-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: केसीए चेयरमैन बने उमेश मेहरोत्रा, अध्यक्ष संजय तिवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: केसीए चेयरमैन बने उमेश मेहरोत्रा, अध्यक्ष संजय तिवारी
विज्ञापन
कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की 76वीं वार्षिक आमसभा रविवार को केशवपुरम स्थित केडीएमए वर्ल्ड स्कूल में हुई। इसमें उमेश मेहरोत्रा को केसीए का नया चेयरमैन चुना गया। उन्होंने पिछले 18 वर्षों से चेयरमैन की जिम्मेदारी संभाल रहे डॉ. संजय कपूर का स्थान लिया। वहीं संजय तिवारी को अध्यक्ष, दिनेश कटियार को सचिव की जिम्मेदारी मिली है।
बैठक में पहली बार राजीव शुक्ला चैलेंजर वुमंस क्रिकेट ट्रॉफी आयोजित कराने पर निर्णय लिया गया। इसमें प्रदेशभर की महिला क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा। सभी मुकाबले टी-20 प्रारुप में खेले जाएंगे। विजेता टीम को दो लाख और उपविजेता टीम को एक लाख रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर कौशल कुमार सिंह, सुरपाल सिंह, आशीष सचान को चुना गया। संयुक्त सचिव के लिए मनीष मेहरोत्रा व कार्तिक को नियुक्त किया गया। विनय आनंद को कोषाध्यक्ष का पद मिला। पीएस नेगी को टूर्नामेंट सचिव, सुशील वाधवानी बाटू को कानपुर प्रीमियर लीग (केपीएल) का कमिश्नर चुना गया। कार्यकारिणी में प्रबोध शर्मा, ब्रजवीर सिंह, राहुल तिवारी, संजय दीक्षित और राजेश मिश्रा को शामिल हुए। चुनाव अधिकारी विकेश कुमार गुप्ता को चुना गया। केसीए की नई कार्यकारिणी में क्रिकेट टैलेंट के साथ डेवलपमेंट कमेटी भी बनायी गई, जिसमें पूर्व क्रिकेट शशिकांत खांडेकर, अंकित राजपूत, राहुल सप्रू, रीता डे, एसएन सिंह व डॉ. संजय कपूर शामिल हैं।