{"_id":"68d30bdfb816fe958c0746ca","slug":"trader-duped-of-rs-135-crore-by-promising-profits-kanpur-news-c-362-1-ka11008-131888-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मुनाफे का लालच देकर व्यापारी से 1.35 करोड़ ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मुनाफे का लालच देकर व्यापारी से 1.35 करोड़ ठगे
विज्ञापन
कानपुर। बिजनेस में पैसा लगाकर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर शातिर ने युवक से 1.35 करोड़ रुपये ठग लिए। पीड़ित ने मंगलवार को एसीपी कल्याणपुर कार्यालय में इसकी शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
रावतपुर रोशननगर निवासी मोहम्मद मेराजुद्दीन दरवाजे का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि सिविल लाइंस निवासी युवक स्लॉटर हाउस में काम करता है। उनसे व्यापार में पैसा लगाकर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया। 15 मार्च 2024 को रिश्तेदारों से ब्याज पर पैसा लेकर 11 लाख रुपये रुपये उसे दे दिए। इसके बाद शातिर ने दिसंबर 2024 तक भाई की जमीन दिखाकर उसके नाम से विभिन्न बैंकों से करीब 1.20 करोड़ का लोन करवा दिया। ये पैसा शातिर ने चेक के माध्यम से पीड़ित के खाते से निकाल लिया।
छह क्रेडिट कार्ड से करीब पांच लाख रुपये ले लिए। शातिर के कहने पर चेक से वह पैसा निकलता रहा। विश्वास बना रहे इसलिए उसने दो तीन बार में करीब चार लाख रुपये वापस भी किए। भाई से भी सहमति दिलवा दी लेकिन जब धनराशि अधिक हो गई तो उसने यहां आना बंद कर दिया। फोन भी उठाना बंद कर दिया।
विज्ञापन
पीड़ित का आरोप है कि उसने और भी लोगों के साथ इसी तरह से फ्रॉड फ्रॉड किया है। पीड़ित ने मंगलवार को एसीपी कल्याणपुर कार्यालय में न्याय की गुहार लगाई। एसीपी कल्याणपुर रंजीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराकर आरोपी के खिलाफ करवाई की जाएगी।