फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   shivpal says about ramnath kovind

राष्ट्रपति चुनाव: कोविंद और मीरा को लेकर ‘सपा में फूट’, शिवपाल बोले-रामनाथ का जीतना तय

Mon, 17 Jul 2017 06:57 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 17 Jul 2017 06:57 PM IST
विज्ञापन
shivpal says about ramnath kovind
राष्ट्रपति चुनाव
राष्ट्रपति चुनाव के लिए राजग उम्मीदवार रामनाथ कोविंद और यूपीए की उम्मीदवार पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार को लेकर शिवपाल ने अपना बयान दिया है। शिवपाल ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में रामनाथ कोविंद को ही सपोर्ट करना चाहिए। इस राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार रामनाथ कोविंद और विपक्षी दलों की उम्मीदवार मीरा कुमार के बीच टक्कर है।
विज्ञापन

 

shivpal says about ramnath kovind
मीरा और कोविंद
वहीं आंकडों को देखें तो मीरा कुमार के मुकाबले रामनाथ कोविंद का पलडा भारी है। संसद के दोनों सदनों में जहां सांसदों की वोटिंग की व्यवस्था की गई, वहीं राज्य विधानसभाओं में वहां के निर्वाचित सदस्य वोट डालेंगे। चुनाव आयोग के अधिकारियों के मुताबिक कि संसद भवन के कमरा संख्या-62 में मतदान केंद्र बनाया गया है। 
 

shivpal says about ramnath kovind
शिवपाल और मुलायम
समाजवादी पार्टी में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर फूट सबके सामने आ गई है। शिवपाल ने तो साफ कर दिया कि मुलायम सिंह यादव के कहने पर वह एनडीए प्रत्याशी रामनाथ कोविंद के पक्ष में वोट डालेंगे। उनके अलावा और भी सपा विधायक और सांसद कोविंद के समर्थन में वोट डालेंगे। मीरा कुमार को लेकर उन्होंने कहा कि उन्होंने हमसे समर्थन नहीं मांगा। रामनाथ कोविंद समर्थन मांगने आये थे। कोविंद ज्यादा सेक्युलर और समाजवादी हैं। जब हमारी समाजवादी पार्टी ने हमारी कोई राय नहीं ली तो हम उनकी राय क्यों मानें।
 
विज्ञापन

shivpal says about ramnath kovind
शिवपाल, मुलायम और अखिलेश
उधर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपीए प्रत्याशी मीरा कुमार को समर्थन दिया है। मुलायम और शिवपाल शुरू से ही रामनाथ कोविंद का समर्थन कर रहे हैं। मुलायम तो कई बार रामनाथ कोविंद की प्रशंसा भी कर चुके हैं। शिवपाल ने कहा कि राष्ट्रपति का चुनाव आम सहमति से होना चाहिए। इस चुनाव में रामनाथ कोविंद का जीतना तय माना जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed