फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Seven people from a family in Kanpur dehat and 13 in Shuklaganj area quarantine

कानपुर देहात में सात और शुक्लागंज में एक परिवार के 13 लोग क्वारंटीन, 14 दिन तक रहना होगा आइसोलेट

Sat, 11 Apr 2020 07:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 11 Apr 2020 07:41 PM IST
विज्ञापन
Seven people from a family in Kanpur dehat and 13 in Shuklaganj area  quarantine
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
कानपुर देहात के मजरा सजदापुर में कोरोना जैसे लक्षण मिलने पर एक ही परिवार के सात लोग क्वारंटीन किए गए हैं। इस परिवार का एक युवक औरैया की मस्जिद में रहता था। वह चार दिन पहले घर लौटा था। इलाके में  चर्चा है कि यह युवक जमात में शामिल होने दिल्ली गया था।
विज्ञापन


नंदना गांव के प्रधान आनंद बाबू ने बताया कि मजरा सरदारपुर में चार दिन पहले एक युवक औरैया से आया था। वह औरैया की एक मस्जिद में रहता था। चर्चा है कि औरैया के कई लोगों के साथ जमात में शामिल होने दिल्ली गया था। वहां से लौटने पर औरैया की एक मस्जिद में रुका।
विज्ञापन


बुखार आने पर सरदारपुर गांव में अपने भाई के यहां आ गया। इसकी जानकारी पर शुक्रवार को प्रशासन ने एक महिला, चार बच्चों समेत उसके परिवार के सात सदस्यों की जांच कराई तो कोरोना जैसे लक्षण मिलने पर जिला अस्पताल भेजा गया। इसके बाद सभी को बारा के पास प्रभात इंजीनियरिंग कालेज में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्नाव शुक्लागंज के गोपीनाथपुरम मोहल्ला निवासी एक परिवार के 13 लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने होम क्वारंटीन किया है। घर के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया है। पीएचसी प्रभारी डॉ आशुतोष वार्ष्णेय ने बताया कि गोपीनाथपुरम मोहल्ला निवासी एक बुजुर्ग की मौत के बाद उनके बेटे पुणे से शुक्रवार सुबह परिवार के पांच लोगों के साथ कार से शुक्लागंज पहुंचे। यहां पहले से रह रहे आठ लोगों के संपर्क में आए। इसके बाद सभी 13 लोगों को 14 दिन के होम क्वारंटीन पर रहने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed