{"_id":"687020359d342430f40cb584","slug":"preparations-to-crack-down-on-dummy-schools-team-formed-for-investigation-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1182213-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: डमी स्कूलों पर शिकंजा कसने की तैयारी, जांच के लिए टीम गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: डमी स्कूलों पर शिकंजा कसने की तैयारी, जांच के लिए टीम गठित
विज्ञापन
कानपुर। जिले में चलने वाले डमी स्कूलों पर शिकंजा कसने की तैयारी है। इसके लिए डीआईओएस ने बीएसए को पत्र भेजकर जांच के लिए कहा है। अब खंड शिक्षा अधिकारी स्थलीय निरीक्षण करके स्कूलों की रिपोर्ट देंगे।
जनप्रतिनिधियों ने शासन में शिकायत की थी कि जिले में नॉन स्कूलिंग या डमी स्कूलों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में छात्रों का नामांकन तो किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में होता है, लेकिन उनकी शिक्षा डमी स्कूलों में होती है।
शासन ने शिकायतों को गंभीरता से लिया और जून में माध्यमिक शिक्षा अनुभाग ने स्कूल शिक्षा महानिदेशक, मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक, अपर शिक्षा निदेशक बेसिक, डीआईओएस को पत्र जारी किया है।
विज्ञापन
ऐसे स्कूलों पर रोक व जांच के लिए जिलास्तर पर डीआईओएस, बीएसए, खंड शिक्षा अधिकारी की समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं। यह समिति स्कूलों की जांच करके प्रत्येक माह मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक व सहायक मंडलीय शिक्षा निदेशक (बेसिक) को रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
डीआईओएस डाॅ. संतोष कुमार राय ने बताया कि पत्र का संज्ञान लेकर डमी स्कूलों की जांच के लिए समिति गठित कर दी गई है। बीएसए को पत्र भेजा गया है। खंड शिक्षा अधिकारी छापा मारकर डमी स्कूलों की रिपोर्ट देंगे।