फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर में नमामि गंगे पर बैठक के बाद पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ किया गंगा का निरीक्षण

Sun, 15 Dec 2019 12:25 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 15 Dec 2019 12:25 PM IST
विज्ञापन
pm narendra modi in kanpur
गंगा बैराज पर पीएम मोदी, सीएम योगी, बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी, उत्तराखंड के सीएम रावत ने की गंगा की सैर - फोटो : अमर उजाला
नमामि गंगे पर बैठक खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी सीएम योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी सहित मंत्रियों और अधिकारियों के साथ अटल घाट से मोटर बोट के जरिए गंगा का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लगभग तीस मिनट तक पीएम ने गंगा की सैर करते हुए निरीक्षण किया।



 

 
 

 

pm narendra modi in kanpur
सीएसए में गंगा पर बैठक करते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह 10.30 बजे कानपुर पहुंच गए थे। कानपुर पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया था। इसके बाद पीएम मोदी हेलीकॉप्टर से सीएसए कॉलेज पहुंचे। चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद पीएम मोदी सीएम योगी के साथ पैदल ही मीटिंग रूम तक गए।

 

pm narendra modi in kanpur
सीएसए में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कानपुर के सीएसए में गंगा परिषद (राष्ट्रीय गंगा परिषद) के राष्ट्रीय कायाकल्प, संरक्षण और प्रबंधन की पहली बैठक की अध्यक्षता की। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय परिसर में बैठक हो रही थी। पहले बैठक का समय 1 बजकर 5 मिनट तक ही था लेकिन फिर बैठक का समय बढ़ गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
pm narendra modi in kanpur
पीएम मोदी सीएसए में - फोटो : अमर उजाला
बैठक में गंगा की निर्मलता और अविरलता पर मंथन किया जा रहा है। बैठक में दो राज्यों यूपी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, बिहार, यूपी के उप मुख्यमंत्री, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के अलावा गंगा किनारे स्थित सभी पांच राज्यों के कई मंत्री, मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और एनएमसीजी के महानिदेशक राजीव रंजन मिश्र सहित 40 से अधिक प्रमुख लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
pm narendra modi in kanpur
नमामि गंगे प्रदर्शनी भी देखी - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान वे सीसामऊ नाले के पास भी पहुंचे जहां पर सेल्फी प्वाइंट बनाया गया गया। वहां उन्होंने अधिकारियों से नाले की स्थिती का जायजा लिया। एसपीजी ने इस जगह पर अपना सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया था। सेल्फी लेने की वजह यह है कि लंबे समय से गंगा में गिरने वाले सीसामऊ नाले को मोड़ने में केेंद्र सरकार को सफलता मिली है।    

बैठक में पांच राज्यों यूपी, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में गंगा की स्थिति को लेकर मंथन किया गया। इन प्रदेशों में गंगा को निर्मल और अविरल बनाने के लिए अभी तक जो भी कार्य हुए, पीएम मोदी उनकी समीक्षा की। इसके बाद आने वाले समय में गंगा को स्वच्छ और उसके किनारों को सुंदर बनाने के लिए क्या-क्या किया जा सकता है, इसकी कार्ययोजना भी तैयार की गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed