फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Permanent construction done by occupying the drains, how will it be cleaned?

Kanpur News: नालों पर कब्जा कर किया पक्का निर्माण, कैसे हो सफाई

Sun, 31 May 2026 01:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 31 May 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Permanent construction done by occupying the drains, how will it be cleaned?
कानपुर देहात। जैनपुर यूपीसीडा कॉलोनी की साफ-सफाई के लिए इस 44 लाख रुपये का ठेका दिया गया है। इधर नालों पर कब्जा होने से कागजों में सफाई हो रही है। अवरुद्ध नाले ओवरफ्लो हैं। सफाई न होने से बारिश में यही समस्या बनेंगे।
विज्ञापन


जैनपुर स्थित यूपीसीडा कॉलोनी में करीब 350 आवास हैं। यहां के नालों की साफ-सफाई के लिए हर साल ठेका दिया जाता है। इस साल करीब 44 लाख रुपये से नालियों, नालों व परिसर की साफ सफाई का ठेका है। जुलाई में यह ठेका खत्म हो जाएगा। यूपीसीडा का कार्यालय कानपुर में है। अधिकारी वहीं रहते हैं। यहां केवल एक सुपरवाइजर की तैनाती है।
विज्ञापन

इधर प्लाट आवंटन के बाद कई लोगों ने मकान के आगे की तरफ नाला तक कब्जा कर लिया और पक्के निर्माण करा लिए। कुछ लोगों ने तो सड़क के बाद पूरा फुटपाथ पर भी कब्जा कर लिया। कोई पक्का फर्श बनाए है तो किसी ने वाहन खड़े करने के लिए जगह घेर ली है। ऐसे में खुले हिस्से में ही नाला की सफाई हो पा रही है। यहां विभागीय अधिकारी मौजूद नहीं रहते हैं तो किए गए अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई नहीं हो सकी है। बारिश में जलभराव समस्या बनता है। कॉलोनी के संजय कुमार, कमलेश व दीपक ने बताया कि कुछ लोगों ने नाला तक कब्जा करके निर्माण करा लिया है। इसकी वजह से नाला सफाई कागजों में सीमित है।
विज्ञापन
विज्ञापन




.........................



बयान...

कई आवंटियों ने नाला के आगे तक फुटपाथ घेरकर अंदर कर लिया है। कुछ जगह पर ग्रिल आदि लगाकर नाला बंद कर दिया गया है। तो कई ने नाले पर पक्का निर्माण करा लिया है। कई जगह सड़क की पटरी तक खुली नहीं है। इसकी वजह से नालों की सफाई नहीं हो पा रही है। उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। अभियान चलाकर कब्जे हटाए जाने पर ही नालों की ठीक से सफाई कराई जा सकती है।



- बीपी मौर्या, अवर अभियंता यूपीसीडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed