{"_id":"6576140576deb94d000a418a","slug":"panic-among-pedestrians-due-to-incidents-of-robbery-on-maitha-canal-road-kanpur-news-c-220-1-akb1002-6264-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मैथा नहर रोड पर लूट की वारदातों से राहगीर में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मैथा नहर रोड पर लूट की वारदातों से राहगीर में दहशत
Mon, 11 Dec 2023 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 11 Dec 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
शिवली। मैथा नहर रोड व आसपास बाइक सवार बदमाशों ने लूट की दो वारदातें की। सरे राह लूट से राहगीरों में डर है। पुलिस गश्त करने का दावा कर रही है, लेकिन लेकर लुटेरे घटनाओं को अंजाम दे कर चुनौती दे रहे हैं।
शनिवार रात टिकरा के एक गेस्ट हाउस से बारात में शामिल होकर मदारपुर गांव निवासी सुशील द्विवेदी पत्नी जागेश्वरी संग बाइक से लौट रहे थे। मैथा नहर पुल से कुछ दूरी पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने मारपीट कर जेवर लूट लिए। पुलिस छानबीन कर रही है लेकिन लुटेरे हाथ नहीं लग सके हैं। इसी तरह 6 दिसंबर की रात रूरा थाना के सलेमपुर गांव के फैक्टरी के गार्ड अनिल से बाइक सवार दो बदमाशों ने बाइक व मोबाइल लूट लिया था। 5 दिसंबर की शाम तीन बाइक सवार बदमाशों ने बलूवापुर गांव के राजकुमार से शाहपुर में धक्का मुक्की कर पुराने जेवर, डायरी, दुकान की चाबी वाला बैग पार कर दिया था। इंस्पेक्टर शिव नारायन सिंह ने बताया कि बदमाशों की धर पकड़ के लिए अभियान चलाया गया है। कई संदिग्धों से पूछताछ की गई है। उम्मीद है कि जल्द बदमाश पकड़ लिए जाएंगे।
-- -
इंसेट
पांच दिन से बदमाश सक्रिय, पुलिस फिसड्डी
शिवली। शातिर बाइक सवार बदमाश लगातार पांच दिन से सक्रिय हैं। वह राहगीरों को निशाना बना कर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। इधर पुलिस फिसड्डी साबित हो रही है।
विज्ञापन
बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद सकुशल निकल जा रहे हैं। जबकि गश्त का दावा करने वाली पुलिस बदमाशों को पकड़ना तो दूर सुराग तक तलाश नहीं कर सकी है। लोगों का कहना है कि सूचना पर पुलिस घेराबंदी कराती है लेकिन चोर निकल जाते हैं। इससे पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठ रहे हैं। लगातार पांच दिन से वारदात को अंजाम दे रहे बदमाश पुलिस पकड़ से दूर हैं। संवाद