फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   officer absent in panchayat meeting, hungama

अफसर नदारद, सदस्य बिफरे

Sun, 17 May 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात Updated Sun, 17 May 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
officer absent in panchayat meeting, hungama
जिला पंचायत सभागार में शनिवार को नए वित्तीय वर्ष के लिए कार्ययोजना अनुमोदन की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने गैरहाजिर अफसरों पर नाराजगी जाहिर की और सीडीओ से कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन


अकबरपुर स्थित जिला पंचायत सभागार में शनिवार की दोपहर से शुरू हुई बैठक में कई विभागों के अफसर नदारद रहे। बैठक में योजनाओं की जानकारी देते हुए सीडीओ राजकुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कृषकों का ऑनलाइन लाइन रजिस्ट्रेशन का कार्य 20 मई तक पूरा करा लिया जाएगा। सभी ब्लाकों में कार्य चल रहा है।
विज्ञापन


बैठक में सांसद डिंपल यादव के प्रतिनिधि के तौर पर मौजूद सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरसेन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में जिले में कार्य ठप पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीओ ने कहा कि पीएमजीएसवाई में बजट नहीं मिला है। बजट मिलते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इस दौरान भोगनीपुर विधायक योगेंद्र पाल सिंह ने कहा कि जिले में कई अपात्रों को समाजवादी पेंशन योजना मिल रही है।

समाज कल्याण कार्यालय के क्लर्क की भी मिलीभगत है। इस पर सीडीओ ने कहा कि जहां ऐसे मामले सामने आ रहे है। इसकी शिकायत सीडीओ कार्यालय में कर कर सकते हैं।

बैठक में जिला पंचायत की भूमि से सदस्यों को मकान बनाने के लिए भूखंड आवंटन का प्रस्ताव पारित किया गया। जिला कृषि अधिकारी ने राम सजीवन ने बताया कि हर राजस्व ग्राम में पांच प्रगतिशील किसानों का समूह बनाकर योजनाओं को लागू कराया जा रहा है।


उधर, बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी, अधिशाषी अभियंता जल निगम समेत कई अफसर नदारद रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष उर्मिला यादव ने एक माह का वेतन और जिला पंचायत कर्मचारियों ने नेपाल में आए भूकंप पीड़ितों के लिए दिया। साथ ही जिला पंचायत के सदस्यों ने 1100-1100 सौ रुपये दिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed