{"_id":"6878061f8b6b56c8560ddc10","slug":"office-assistants-angry-with-dios-stopped-work-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1189915-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: डीआईओएस से नाराज कार्यालय सहायकों ने काम किया ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: डीआईओएस से नाराज कार्यालय सहायकों ने काम किया ठप
विज्ञापन
कानपुर। नए डीआईओएस की कार्यप्रणाली से नाराज लेखाकार व कार्यालय सहायकों ने बुधवार को प्रशासनिक कार्य ठप कर दिया। यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने डीआईओएस कार्यालय में बैठक कर पूरे प्रकरण की निंदा की।
इसके बाद संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक मनोज कुमार द्विवेदी को पूरे प्रकरण की जानकारी दी। उनके आश्वासन पर दोपहर बाद काम शुरू किया। लेखाकार व सहायकों का आरोप है कि डीआईओएस उन्हें कमरे में बुलाकर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं।
पिछले एक सप्ताह में कई बार यह होने से कर्मचारी आहत हैं। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष संजय कुमार गौतम ने बताया कि लेखाकार अमोल सिंह सहित अन्य कर्मचारियों ने डीआईओएस की ओर से अमर्यादित व्यवहार करने के बारे में बताया था। इस प्रकरण पर बुधवार को सभी ने दोपहर तक कार्य ठप रखा।
विज्ञापन
संयुक्त शिक्षा निदेशक के आश्वासन पर कर्मचारियों ने दोपहर बाद काम शुरू किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष ललितेश तिवारी, पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष रजनीश श्रीवास्तव, जिलामंत्री आनंद कमल उत्तम, गोविंद, शंकरलाल, ममता, प्रिया मंधानी, ललित कुमार सहित अन्य कार्यालय सहायक मौजूद रहे।
अभद्र भाषा प्रयोग करने का आरोप गलत
लंबित फाइलों के निस्तारण में देरी न करने की हिदायत कर्मचारियों को दी थी। अभद्र भाषा प्रयोग करने का आरोप गलत है। - डाॅ. संतोष कुमार राय, डीआईओएस