फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Neighbors beat up an old woman and her daughters in a dispute over a goat

Banda: बकरी के विवाद में पड़ोसियों ने वृद्धा व उसकी पुत्रियों को पीटा, एक किशोरी का दबाया गला, हालत बिगड़ी

Sat, 11 Jan 2025 08:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 11 Jan 2025 08:49 PM IST
विज्ञापन
Neighbors beat up an old woman and her daughters in a dispute over a goat
घटना की जानकारी देती वृद्धा व उसकी पुत्रियां - फोटो : अमर उजाला
बकरी को छड़ी मारने के विवाद में पड़ोसियों ने वृद्धा समेत उनकी पुत्रियों को डंडे और लात-घूंसों से पीट दिया। एक किशोरी का गला भी दबाया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शेष सभी घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मर्दननाका मोहल्ला निवासी सब्जी फरोश जमीला (60) ने बताया कि शनिवार को दोपहर उनकी बकरी घर के बाहर बंधी थी। तभी पड़ोसी नफीस, साहिल, अजमत व शीबू ने उनकी बकरी को छड़ी से मार दिया। जिस पर उन्होंने एतराज जताया तो सभी ने उन्हें व उनकी पुत्रियाें फरजाना (25), सिमरन (15), परवीन (26) व चंदा (27) को डंडे व लात-घूंसों से मारपीट कर गंभीर घायल कर दिया।
विज्ञापन




उनकी सभी बेटियों के सिर में चोटें आईं हैं। सिमरन का गला दबा दिया, इससे उसकी हालत बिगड़ गई, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जमीला ने बताया कि उनके बेटियां ही हैं। इससे पड़ोसी उनके मकान में कब्जा करना चाहते हैं। इसी को लेकर वह मारपीट करते हैं। शेष सभी घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed