{"_id":"6ab96279a19ac3e3d708118c","slug":"four-more-dengue-patients-total-count-reaches-22-banda-news-c-212-1-sknp1006-152661-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: चार और मरीजों को डेंगू , संख्या 22","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: चार और मरीजों को डेंगू , संख्या 22
विज्ञापन
बांदा। वायरल बुखार के साथ डेंगू ने भी जोर पकड़ा है। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी जांच में चार और मरीज डेंगू पीड़ित मिले। अब तक जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 22 पहुंच गई है। इनमें सरकारी अस्पताल की जांच में 14 और प्राइवेट जांच में आठ मरीज शामिल हैं।
जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में शनिवार को 18 बुखार पीड़ितों की डेंगू जांच के सैंपल लगाए गए थे। इनमें से देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव महोखर निवासी उमाशंकर (28), शहर कोतवाली क्षेत्र के पीली कोठी मोहल्ला निवासी पूजा यादव (28), बबेरू कोतवाली क्षेत्र के गांव गुरौली निवासी लक्ष्मी (8) व गर्गपुर चंदौर निवासी रोशनी (28) को डेंगू बुखार की पुष्टि की गई है।
इनके अलावा ट्रॉमा सेंटर से लेकर जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती बुखार पीड़ितों की संख्या बढ़ रही है। रोज वायरल बुखार से पीड़ित 30 से 35 रोगी भर्ती किए जा रहे हैं। उधर, जिला मलेरिया अधिकारी पूजा अहिरवार ने बताया कि जिन इलाकों में डेंगू के मरीज मिल रहे हैं वहां घर-घर सर्वे कर पानी से भरे पात्रों को खाली कराया जा रहा है। मोहल्लों में एंटी डेंगू लार्वा दवा का छिड़काव कराया जा रहा है।